1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, AAP का नहीं खुला खाता

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, AAP का नहीं खुला खाता

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम के 11 वार्ड की सभी 44 सीटों के लिए 11 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। आज वोटों की गिनती हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहीष आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला।

गांधीनगर में भाजपा की जीत- India TV Hindi
गांधीनगर में भाजपा की जीत

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम (GMC), के 11 वार्ड की सभी 44 सीट के लिए 11 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, आज वोटों की गिनती आज सुबह नौ बजे से हुई। सभी 44 सीटों पर पर कुल 130 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच रहा, जिसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली है, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला। 

जानें पल पल के अपडेट्स

Live updates : गांधीनगर नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत

  • 12:16 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    गांधीनगर नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत

     गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। कुल 44 सीटों में से  बीजेपी ने 38 सीटें जीती हैं, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। 

  • 12:01 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    गांधीनगर अपडेट चुनाव रिजल्ट अपडेट

    गांधीनगर अपडेट

    बीजेपी 34
    कांग्रेस 05
    अपक्ष 01

    वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की पैनल टूटी 4 में से 3 उम्मीदवार जीते .. 1 सीट निर्दलीय के पास

  • 11:57 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड नंबर 6 के परिणाम में बड़ा उलटफेर

    वार्ड नंबर 6 के परिणाम में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के चारों उम्मीदवार विजेता घोषित। बीजेपी ने की रिकाउंटिंग की मांग 

    वार्ड नंबर 4 में भी कांग्रेस के चारों उम्मीदवार आगे 

    सीटों की ताज़ा परिस्थिति 
    घोषित परिणाम-32

    बीजेपी 27
    कांग्रेस 05
     

  • 11:15 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    गांधीनगर नगर निगम में 44 में से 19 सीटें बीजेपी ने जीतीं

    गांधीनगर नगर निगम में कुल 44 सीटें हैं, जिस पर 20 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल की है। बाकी बची सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है।

  • 11:08 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड नंबर 5 में कौन कौन जीता

    वार्ड नंबर 5 के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। BJP पैनल विजयी रहा है। हेमाबेन (4,334 वोट), ध्वनि शाह (3,893 वोट), कन्हैयालाल (3,091 वोट) और किंजल पटेल (5,336 वोट) जीते हैं।

  • 11:05 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    अबतक किसने कितनी सीटें जीतीं

    अब तक BJP ने 19 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड 1, 3, 5, 7 और 9 के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। वार्ड 1, 3, 5 और 9 में BJP का पूरा पैनल जीता है। वार्ड नंबर 7 में BJP के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। अब तक BJP ने 19 सीटें और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

  • 11:04 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों ने जनता का धन्यवाद किया

    गांधीनगर नगर निगम चुनाव में जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों ने जनता को थैंक्स कहा।

  • 10:49 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी नागिन नदिया जीते

    कांग्रेस ने गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में अपना खाता खोला, वार्ड नंबर 7 से नागिन नदिया जीते; वार्ड 1, 3, 5 और 9 में BJP के पैनल जीते

  • 10:48 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड नंबर 5 से बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया देसाई जीते

    वार्ड नंबर 5 से बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया देसाई विजयी रहे हैं। इसके अलावा, बीजेपी उम्मीदवार वार्ड 3, 4 और 7 में आगे चल रहे हैं, जबकि वार्ड नंबर 1 के लिए ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

  • 10:43 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड 5 और 7 में BJP की जीत

     

    गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव की वोटों की गिनती में BJP ने वार्ड नंबर 5 और 7 में जीत हासिल की है। वार्ड 5 में BJP पैनल 2,700 वोटों के अंतर से जीता, जबकि वार्ड 3 में पार्टी पहले राउंड में 1,000 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे वार्डों के नतीजे भी साफ़ हो रहे हैं।

  • 10:43 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    सुबह नौ बजे से जारी है वोटों की गिनती

    सेक्टर 15 के कॉमर्स कॉलेज में सुबह 9:00 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। 59% मतदान के बाद, यह तय होगा कि अगले पांच वर्षों तक राजधानी की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी।

  • 10:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वार्ड नंबर पांच के परिणाम घोषित

     

    वार्ड नंबर 1-3-5 तथा 9 में बीजेपी की पूरी पैनल की जीत 
    वार्ड नंबर सात में बीजेपी के 3 तथा कांग्रेस के 1 उम्मीदवार की जीत 

    सीटों की ताजा स्थिति.. 
    परिणाम घोषित 20
    बीजेपी 19 
    कांग्रेस 01