1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: शादी समारोह में भगवान राम का भजन बजने पर विवाद, मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, जमकर मारपीट और पथराव, बारात वापस गई

गुजरात: शादी समारोह में भगवान राम का भजन बजने पर विवाद, मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, जमकर मारपीट और पथराव, बारात वापस गई

गुजरात के अहमदाबाद में राम भजन बजाने पर विवाद हो गया और दो पक्ष आपम में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव हो गया। हालात ये हो गए शादी के लिए गई बारात वापस लौट गई।

Ahmedabad- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अहमदाबाद में शादी समारोह में राम भजन बजाने पर विवाद

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी में राम भजन बजने पर इतना विवाद हो गया कि मुस्लिम पक्ष ने कड़ी आपत्ति जता दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि शादी के लिए आई बारात वापस चली गई और शादी टूट गई। 

क्या है पूरा मामला?

अहमदाबाद के शहरकोटडा वोरानगर रोजा के पास वंदे मातरम पार्टी प्लॉट में लाउडस्पीकर पर गाने बजाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शादी समारोह के दौरान भगवान श्रीराम का भजन बजाने पर पीछे रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान पथराव हुआ और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।

पोटलिया चार रास्ता इलाके में हुई इस घटना पर शहर्कोटड़ा पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं शादी टूट जाने पर घर के लोग समाज के अन्य लोगों के साथ आज शहर कोटडा पुलिस स्टेशन का घेराव करने पहुंचे। यहां इन्होंने बैनर पोस्टर लेकर जमकर विरोध किया।

हालही में सामने आया था धर्म परिवर्तन का मामला

एक और घटना सूरत की है। यहां हालही में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। सूरत की लालगेट पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था, उस पर आरोप था कि उसने एक हिंदू एनआरआई महिला को प्रेम जाल में फंसाया और सऊदी अरब ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया।

युवक पर ये भी आरोप था कि उसने महिला को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए, सोने के आभूषण और फ्लैट हड़प लिया। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अलर्टनेस की जरूरत है।