A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE: निकाय चुनाव में चला बीजेपी का जादू, कांग्रेस-AAP का भी खुला खाता
Live now

Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE: निकाय चुनाव में चला बीजेपी का जादू, कांग्रेस-AAP का भी खुला खाता

गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव के रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। स्थानीय निकाय की इन सभी सीटों पर रविवार को वोटिंग हुई थी और आज वोटों की गिनती होने वाली है।

गुजरात नगर निकाय चुनाव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER गुजरात नगर निकाय चुनाव

Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE: गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। आज के चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आज सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती होगी और इसके साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके लिए पूरा तैयारी कर ली गई है। प्रशासन की तरफ से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि पूरे राज्य में लगभग 10,000 सीटों के लिए चुनाव हुआ था और 25,000 से अधिक उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद है और आज रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। 

Live updates : भाजपा, AAP या कांग्रेस, सत्ता के सेमीफाइनल में किसका चला जादू? नतीजे थोड़ी देर में

  • 10:02 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    भाजपा का चला जादू, कांग्रेस का भी खुला खाता

    वडोदरा के सावली नगरपालिका के वार्ड नंबर एक में भाजपा ने जीत हासिल की है। खेड़ा के फागवेल तालुका पंचायत की दानादरा सीट से भाजपा की सोनलबेन पृथ्वीराज सिंह परमार ने भी जीत दर्ज की है। तो वहीं. बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत की कपड़ियाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुई हैं। बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं।

  • 9:26 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    मतगणना केंद्र पर कांग्रेस का हंगामा

    अंबाजी के दांता स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। हंगामे के कारण मतगणना शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल छा गया।

  • 9:22 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वापी महानगरपालिका वॉर्ड नबर 9 में चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा

    वापी महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने खाता खोला, महानगरपालिका में 52 सीट है

    वापी महानगरपालिका चुनाव का पहाला रिजल्ट सामने आया

    वापी महानगरपालिका वॉर्ड नबर 9 में चार सीट पर बीजेपी का कब्जा

  • 9:20 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    राज्य के चार बड़े शहरों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

    गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नजर राज्य के चार बड़े शहरों पर भी है, जो हैं- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं। इन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जानें कितनी हैं सीटें-अहमदाबाद- 192, सूरत- 120, वडोदरा- 76, राजकोट- 72।

  • 9:02 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    पंचमहल में वोटों की गिनती शुरू

     

    पंचमहल में वोटों की गिनती शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरूपोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM खुलेंगी। पहली म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर-1 के लिए वोटों की गिनती शुरू, तालुका पंचायत और डिस्ट्रिक्ट पंचायत के लिए भी वोटों की गिनती शुरू।

  • 8:49 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    जामनगर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी

    जामनगर नगर निगम के 16 वार्डों की 64 सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध चुनाव होने के बाद, बाकी 63 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। कुल 206 उम्मीदवारों का भविष्य EVM मशीनों में बंद है। सिक्का नगर पालिका के 7 वार्डों की 28 सीटों के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    जामनगर ज़िला पंचायत की 24 सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध चुनाव होने के बाद, बाकी 23 सीटों के लिए 72 उम्मीदवार मैदान में हैं। जामनगर तालुका पंचायत की 112 सीटों में से 05 सीटों पर निर्विर,ोध चुनाव होने के बाद, बाकी 107 सीटों के लिए 326 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 8:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    इन सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

    • 15 नगर निगम में 261 वार्डों की 1,044 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें से 43 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया है। 
       
    • नगर पालिकाओं में 84 निकायों के 656 वार्डों की 2,624 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें 385 सीटें निर्विरोध रहीं।
       
    • जिला पंचायतों में 34 इकाइयों के तहत 1,090 सीटों में से 52 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया, जबकि 1,038 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 3,059 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है।
  • 8:38 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    वोटों की गिनती शुरू, पहले बैलेट पेपर और फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे

    नवसारी के स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में सुबह पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू हुई है और फिर इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।

  • 8:01 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

    कांग्रेस ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने बीजेपी के डराए-धमकाए जाने, पैसों का लालच दिए जाने और राजनीतिक पद देने के प्रस्तावों की वजह से अपने नाम वापस लिए हैं और इसी की वजह से भाजपा को इन सीटों पर जीत मिली है।

  • 7:57 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    काउंटिंग से पहले भाजपा की बड़ी जीत

    राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की कुल 9952 सीटों में से 736 सीटों का फैसला बिना किसी मुकाबले के हो गया और भाजपा को बड़ी जीत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक 1,663 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी ने इन सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

  • 7:06 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    निकाय चुनावों में वोटिंग प्रतिशत कैसा रहा?

    गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में रविवार को हुई वोटिंग में औसतन 57.08% मतदान हुआ, इसमें नगर निगमों में 49.14 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 59.81 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.83 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ था.