Gujarat Corona Update: गुजरात में कोरोना के 4021 नए मामले आए, 35 और मरीजों की मौत
Gujarat Corona Update: गुजरात में कोरोना के 4021 नए मामले आए, 35 और मरीजों की मौत
Nirnay Kapoor
Published : Apr 08, 2021 09:12 pm IST, Updated : Apr 08, 2021 09:12 pm IST
गुजरात में पहली बार डेली नए केस की संख्या 4000 के पार पहुंच गई। गुजरात में गुरुवार (08 अप्रैल) को पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4021 नए मामले सामने आए।
Image Source : FILE PHOTOगुजरात में कोरोना के 4021 नए मामले आए, 35 और मरीजों की मौत
Gujarat Corona Update: गुजरात में पहली बार डेली नए केस की संख्या 4000 के पार पहुंच गई। गुजरात में गुरुवार (08 अप्रैल) को पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4021 नए मामले सामने आए वहीं 35 और लोगों की कोरना के चलते मौत हो गई। गुजरात में कोरोना के अब तक के ये एक दिन में सबसे अधिक नए मामले हैं। अहमदाबाद में गुरुवार को कोरोना के 977, सूरत में 960, वडोदरा में 490 और राजकोट में 520 नए मामले आए हैं।