A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. IMD Alert: तेज हवाएं हवाओं के साथ बारिश अलर्ट, जानें कैसा रहेगा गुजरात का मौसम?

IMD Alert: तेज हवाएं हवाओं के साथ बारिश अलर्ट, जानें कैसा रहेगा गुजरात का मौसम?

मौसम विभाग ने गुजरात में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि राज्य में बारिश के बाद तापमान में बदलाव की संभावना है।

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

गुजरात में इन दिनों मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात में जहां तापमान गिर जाता है और ठंड का एहसास होता है, वहीं दोपहर में तापमान अचानक से बढ़ जाता है, जिससे गर्मी लगने लगती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात का तापमान रविवार को न्यूनतम 19 और अधिकतम 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर से गुजरात में तेज हवा के साथ बारिश और तापमान में बदलाव को लेकर अहम पूर्वानुमान जारी किया है।

एक बार फिर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 27 फरवरी से एक मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बदलाव की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना है। एक मध्यम पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से 28 फरवरी तक गुजरात में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अरब सागर में एक विपरीत चक्रवात सक्रिय हो सकता है, जो समुद्र से दूर होते ही राज्य में फिर से बादल छाने लगेंगे और मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

चक्रवात का दिखेगा असर

चक्रवात की वजह से गुजरात के कच्छ, राजकोट, जामनगर, साबरकांठा और पंचमहल जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं तेज चलेंगी, जिससे मार्च के दूसरे हफ्ते में मौसम में बदलाव आएगा और गर्मी बढ़ जाएगी। चक्रवात के कारण गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। मौसम में इस उतार चढ़ाव का असर खेती पर पड़ेगा और किसानों के लिए चिंता बढ़ सकती है।