A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने वाला इसरार खान उर्फ छोटे गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने वाला इसरार खान उर्फ छोटे गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

हत्या की कोशिश के आरोप में सूरत पुलिस ने इसरार खान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसरार खान ने एक बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी भी दिया था।

इसरार खान उर्फ छोटे गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इसरार खान उर्फ छोटे गिरफ्तार

सूरतः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने वाले शख्स को हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान के करीबी माने जाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या करने के बाद सूरत में रहने वाले सिरफिरे इसरार खान उर्फ छोटे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कार में सफर करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमका रहा था। इसरार खान उर्फ छोटे को हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

दुकानदार से मांगी थी 10 हजार रुपये फिरौती

स्थानीय कुख्यात माने जाने वाले इसरार खान ने अपने भाई के साथ मिलकर 10 हजार की फिरौती न देने पर बेकरी मालिक पर जान लेवा हमला किया था। सूरत की भेस्तान पुलिस की जानकारी के मुताबिक उन पाटिया स्थित ख़लीकुल मेहताब शेख नामक शख्स बैकरी चलाते है। रविवार शाम ख़लीकुल शेख अपनी दुकान पर थे तभी इसरार और उनका भाई सहित 4 लोग दुकान पर आए और कहा कि हमारे इलाके में  अगर उसे बैकरी चलानी हो तो हर महीने 10 हजार का हफ्ता देना होगा। हालांकि जब ख़लीकुल शेख ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो चारो आरोपियों ने एक दूसरे की मदद से उन पर जानलेवा  हमला कर चाकू मार दिया।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

सूरत की भेस्तान पुलिस ने ख़लीकुल शेख की शिकायत के आधार पर इसरार उर्फ छोटे और इरशाद उर्फ बड़े सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास ओर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया ओर इसरार खान उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने घटना का किया रिक्रिएशन

भेस्तान पुलिस ने आरोपी छोटे को लेकर उस इलाके में पहुंची और पूरी घटना स्थल का रिक्रिएशन किया गया। आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता नजर आया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। 

रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत