A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. बनासकांठा में एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक की मौत और 6 घायल

बनासकांठा में एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक की मौत और 6 घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक स्लीपर बस में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 6 झुलस गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो

गुजरात के बनसकांठा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिलें में तड़के एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। आगे के लगते ही बस में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इसमें एक यात्री की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा छह अन्य लोग इसमें झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, झुलसे हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में आग धनेरा तालुका के नेनावा गांव के पास लगी।

सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी आग 

राजस्थान के नचना से अहमदाबाद जा रही बस में तड़के करीब साढ़े तीन बजे धनेरा तालुका के नेनावा गांव के पास आग लग गई। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बस में यात्री सो रहे थे। धनेरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई जिससे बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और घने धुएं से बचने के लिए कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर छलांग लगा दी। 

आग लगने के कारण का लगाया जा रहा पता 

एक अधिकारी ने बताया, ''अफरा-तफरी के बीच एक यात्री की जलकर मौत हो गई।'' उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम छह यात्री झुलस गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

राजस्थान में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत

वहीं, राजस्थान के सिरोही जिले में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इसमें एक ट्रक डाइवर की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार, यह हादसा स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।