A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. VIDEO: गुजरात में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला मिनी प्लेन, बाल-बाल बचे लोग

VIDEO: गुजरात में लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला मिनी प्लेन, बाल-बाल बचे लोग

अमरेली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक एक मिनी विमान रनवे पर स्लिप होने लगा और रनवे के बगल की झाड़ियों में जा समाया।

Plane, skids off, Runway- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अमरेली में रनवे पर फिसला मिनी प्लेन

अमरेली:  गुजरात के अमरेली में एक मिनी प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल कर बगल की झाड़ियों में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में किसी को खास नुकसान नहीं पहुंचा और लोग बाल-बाल बच गए। इस मिनी प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लैंडिंग के दौरान हादसा

अमरेली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक मिनी विमान रनवे पर फिसलने लगा और रनवे के बगल की झाड़ियों में जा समाया। जिस किसी ने भी इस हादसे को देखा उसकी जान हलक में अटक गई। लेकिन विमान में सवार लोगों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। 

हादसे में कोई जनहानि नहीं

अमरेली कलेक्टर विकल्प भारद्वाज ने विमान हादसे की पुष्टि की है और बताया कि एक मिनी विमान रनवे पर फिसल गया। जिसके चलते एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।रनवे पर लैंडिंग के समय साइड में स्लिप होने से तिरछे हुए एयरक्राफ्ट का वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्लेन में हुए नुकसान की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

रिपोर्ट- महेंद्र प्रसाद, अमरेली