A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: अलकायदा आतंकी साजिश मामले में एक्शन तेज, NIA ने 5 राज्यों में की छापेमारी

गुजरात: अलकायदा आतंकी साजिश मामले में एक्शन तेज, NIA ने 5 राज्यों में की छापेमारी

दिल्ली में हुए धमाके के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गुजरात ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

NIA conducts raids- India TV Hindi
Image Source : PTI अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर NIA ने कार्रवाई तेज की।

अहमदाबाद: एनआईए ने अल-कायदा की तरफ से गुजरात में कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े एक आतंकी साजिश के केस में 5 राज्यों में करीब 10 जगहों पर छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बयान जारी करके बताया कि एनआईए के टीमों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में तमाम संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों में छापेमारी की।

सामने आए 4 बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम

अधिकारी के मुताबिक, कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह केस 2023 में दर्ज किया गया था और इस केस के केंद्र में 4 बांग्लादेशी नागरिक हैं। इनकी पहचान मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ के रूप में की जा चुकी है।

अवैध घुसपैठियों की करतूत का खुला राज

उन्होंने आगे बताया कि इन लोगों ने फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों का प्रयोग कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी। वे प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकी संगठन से जुड़े पाए गए। ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए पैसे इकट्ठा करने और उसे उन्हें अंतरित करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित करने में भी शामिल पाए गए।

एनआईए ने कब दाखिल की थी चार्जशीट?

गौरतलब है कि एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली में हुए लाल किला धमाके के बाद एजेंसियां अलर्ट हैं और कार्रवाई तेज कर दी है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा: 11 साल में 5 बार बिक चुकी है ब्लास्ट में शामिल i20 कार, देखें खरीदारों की लिस्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके करने वाले थे आतंकी, जानें कैसे फेल हो गया उनका प्लान