1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के पाटन में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक से टकराई वैन, 4 मौतें, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर

गुजरात के पाटन में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक से टकराई वैन, 4 मौतें, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर

रास्ते में निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में एक लेन बंद था और एक ही लेन से दोनों तरफ जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। इस बीच एक वैन ने ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात के पाटन जिले में रविवार को एक पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो का हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पिकअप वैन एक ट्रक और बाइक से टकरा गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक वसंत नई ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे मोती पिपली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

एसपी ने बताया, "लगभग 15 यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन उस जगह पर ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, जहां सड़क निर्माण कार्य के कारण एक तरफ का यातायात बंद है। ओवरटेक करने की कोशिश में वैन एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। इस दौरान, वैन ने चार लोगों को ले जा रहे दो दोपहिया वाहन को भी टक्कर मार दी। मृतकों में वैन में सवार दो यात्री और दो मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं।"

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राधनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण देसाई, यश उन्चोसन, कानू रावल और नसीब खान के रूप में हुई है।

आणंद में डिवाइडर पर चढ़ी वैन

आणंद में चिखोदरा चौराहे के पास एक मरीज को लेकर वडोदरा जा रही 108 एम्बुलेंस डिवाइडर पर चढ़ गई। राजोदपुरा से चिखोदरा चौराहे वाली सड़क पर 108 एम्बुलेंस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह घटना हुई। इस हादसे में 108 चालक समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और क्रेन की मदद से 108 एम्बुलेंस को हटाया गया।

यह भी पढ़ें-

असर दिखाने लगा चक्रवाती तूफान 'शक्ति', 100 KM की रफ्तार से चल रहीं तेज हवाएं, अगले 7 दिनों तक होगी जमकर बारिश

गुजरात के वापी से 30 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद, ATS ने 300 किलो कच्चा माल भी पकड़ा