1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सउदी अरब से उड़ा प्लेन सीधे अहमदाबाद पहुंचा, सीट के नीचे मिला बम की धमकी का पत्र, हर यात्री की होगी जांच

सउदी अरब से उड़ा प्लेन सीधे अहमदाबाद पहुंचा, सीट के नीचे मिला बम की धमकी का पत्र, हर यात्री की होगी जांच

अधिकारियों ने धमकी भरे पत्र में मौजूद फिंगरप्रिंट का मिलान यात्रियों के फिंगरप्रिंट से करना शुरू कर दिया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसमें कोई यात्री शामिल था या नहीं।

Ahmedabad Airport- India TV Hindi
Image Source : X अहमदाबाद एयरपोर्ट

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक प्लेन में बम की धमकी का पत्र मिलने से अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट पर मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया और पूरे प्लेन की तलाशी ली गई। सुरक्षाकर्मियों को प्लेन में कोई बम नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, झूठी धमकियों से परेशान अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्लेन को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले पत्र को यहां तक लाने में किसका हाथ है।

यह अंतरराष्ट्रीय विमान में सोमवार सुबह अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था। बम की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली। एक अधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे जेद्दा-अहमदाबाद विमान में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 

जेद्दा से भरी थी उड़ान

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि सीट के नीचे धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली। उन्होंने बताया, "जेद्दा से यात्रियों को लेकर एक विमान सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद सफाई कर्मचारियों को विमान को उड़ाने की धमकी भरा एक नोट मिला। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।" 

फिंगरप्रिंट और हैंडराइटिंग मिला रहे फोरेंसिक एक्सपर्ट

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के फिंगरप्रिंट और हैंडराइटिंग का मिलान करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे उनमें से कोई है या नहीं। उन्होंने कहा, "हम प्रत्येक यात्री के फिंगरप्रिंट और हस्तलिपि की जांच करेंगे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।"

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद

दिल्ली: 'आपको यमुना मैया का श्राप लगा है', इस्तीफा देने गईं आतिशी को एलजी ने क्यों कहा ऐसा?