1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में भीषण सड़क हादसा, मोपेड, रिक्शा और कार की जोरदार टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, 5 की मौत

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, मोपेड, रिक्शा और कार की जोरदार टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, 5 की मौत

हादसा इतना भीषण था कि घायल लोग सड़क पर चीखते-चिल्लाते रहे। ऑटो रिक्शा और मोपेड के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा टूट गया। हादसे के चलते हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया।

तीन वाहनों में टक्कर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT तीन वाहनों में टक्कर

गुजरात के साबरकांठा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हिम्मतनगर-अहमदाबाद हाईवे पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मोपेड, रिक्शा और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। रिक्शा और मोपेड के परखच्चे उड़ गए। 

निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाया गया

हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया। ट्रैफिक जाम के कारण घायलों को इलाज के लिए निजी वाहनों में ले जाया गया।

दो की हालत गंभीर

घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल किया गया। पुलिस ने बताया कि अंबाजी जा रहे पैदल यात्री की जान बच गई।

महेंद्र प्रसाद अरवल्ली की रिपोर्ट