A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया, फूलों की हुई वर्षा

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया, फूलों की हुई वर्षा

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भव्य आयोजन किया गया है। इसमें पीएम मोदी शामिल हुए और उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण भी किया।

PM MODI- India TV Hindi
Image Source : ANI सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया

गिर सोमनाथ: पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं और सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण भी किया। मंदिर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। मंदिर में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पीएम मोदी और मंदिर के विशेष आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सोमनाथ मंदिर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने हेलीपैड से मंदिर तक रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। पीएम के रोड शो के दौरान जनता के बीच खासा उत्साह नजर आया और लोगों ने भगवान का नाम लेकर खूब नारेबाजी भी की। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...

Live updates : Somnath Amrit Mahotsav LIVE

  • 12:55 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती: PM

    पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत के परमाणु परीक्षण के खिलाफ थी। दुनिया भारत के खिलाफ हो गई थी लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती। 

  • 12:44 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी ने जय सोमनाथ के नारे लगाए

    पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए जय सोमनाथ के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि आज भगवान की कृपा से सोमनाथ महोत्सव हो रहा है। ये सब सदाशिव की महिमा है। 

  • 12:21 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया

    कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण के बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया, जिसे पीएम मोदी ने भी देखा। 

  • 11:50 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी ने मंदिर में कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया

    पीएम मोदी ने मंदिर में कुंभाभिषेक कर दिया है। इस दौरान वह दोनों हाथ जोड़े हुए दिखे। इसके अलावा पीएम ने ध्वजारोहण भी किया। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। 

  • 11:33 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे पीएम मोदी

    पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे हैं। वह विशेष पूजन में शामिल हुए हैं। वह शिवलिंग पर अभिषेक कर रहे हैं और पूजन कराने वालों द्वारा बताई गई विधियों का पालन कर रहे हैं।

  • 11:19 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सोमनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, शुरू हुआ कार्यक्रम

    पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की शुरुआत कर दी है।

  • 10:45 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    हेलीपेड से मंदिर तक के रास्ते पर चल रहा पीएम मोदी का रोड शो

    पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। ये रोड शो हेलीपेड से मंदिर तक के रास्ते पर चल रहा है। पीएम मोदी के साथ वाहन पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

  • 10:31 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

    पीएम मोदी गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह आज सोमनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह वडोदरा में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत की खास तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वडोदरा में प्रधानमंत्री सरदार धाम परिसर के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी इसमें भी शामिल होंगे।

  • 10:28 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का क्यों हो रहा आयोजन?

    दरअसल मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसी मौके पर ये महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

  • 10:27 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सूर्यकिरण एयर शो आकर्षण का केंद्र

    महोत्सव के दौरान सूर्यकिरण एयर शो आकर्षण का केंद्र होगा। भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (SKAT) सोमनाथ मंदिर के ऊपर एयर शो का प्रदर्शन करेगी। 

  • 10:25 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी सोमनाथ अमृत महोत्सव के मौके पर आज स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। देशभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह बनेंगे।

  • 10:12 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

    आज पीएम मोदी सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक भी किया जाएगा और ध्वजारोहण भी होगा। आज मंदिर में कार्यक्रम के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।