A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Video: सोमनाथ मंदिर मेले में 50 फुट ऊंची टावर राइड गिरी, मच गई भगदड़, पांच घायलों की हालत गंभीर

Video: सोमनाथ मंदिर मेले में 50 फुट ऊंची टावर राइड गिरी, मच गई भगदड़, पांच घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद मेले में सभी खतरनाक सवारियों को रोक दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है। राइड संचालक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए सूरत के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

Tower Ride- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हादसे का शिकार हुई टावर राइड

नवसारी के बिलिमोरा में सोमनाथ महादेव मंदिर मेले में बड़ा गादसा हो गया। सावन के आखिरी सोमवार की पूर्व संध्या पर 50 फुट ऊंची एक टावर राइड अचानक गिर गई। इस राइड में 10 लोग सवार थे। इनमें से पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। 

घटना बिलिमोरा शहर के ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर में हुई। टावर राइड पर जब लोग खचाखच भरे थे, तभी राइड के 20 फीट ऊपर से गिरने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। राइड के किनारे बैठे लोग चीख-पुकार मचाते हुए गिर पड़े और आसपास के लोग दौड़कर उन्हें बाहर निकालने लगे। 

राइड संचालक की हालत गंभीर

राइड के चालक समेत 20 फीट नीचे गिरे चार लोगों को गंभीर चोटें आने के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। राइड के गिरने के बाद संचालकों पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जाना भी जरूरी है। राइड संचालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सूरत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

घायलों के नाम 

जश राजीवभाई टंडेल, उम्र 14, माधवबाग बिलीमोरा
रोशनी बेन विकास भाई पटेल, अमलसाद, उम्र 30 वर्ष
दिशाबेन राकेश भाई पटेल, तलावचोरा, उम्र 21
दीर्घ हेमन्त भाई टंडेल, बिलीमोरा ,उम्र 14 वर्ष
संचालक बाकिर, उम्र करीब 30 साल

शिवम एजेंसी ने ली थी अनुमति

बिलिमोरा सोमनाथ मंदिर में हुए हादसे के मामले में नई जानकारी सामने आई है। मेले की अनुमति शिवम एजेंसी ने ली थी। इस एजेंसी के मालिक विरल पीठवा मूल रूप से सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। शिवम एजेंसी ने पहली बार बिलिमोरा मेले में सात अलग-अलग सवारियों की अनुमति ली थी। हादसे के बाद, सोमनाथ मंदिर परिसर में सभी खतरनाक सवारियों को रोक दिया गया है।

सूरत-वलसाड से एफएसएल टीम करेगी जांच

नवसारी जिला पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक एफएसएल टीम बुलाई है। सूरत और वलसाड से एफएसएल टीमें जांच के लिए आएंगी। नवसारी मनोरंजन विभाग द्वारा एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है।

(नवसारी से बुरहान मलेक की रिपोर्ट)