A
Hindi News गुजरात सूरत से 1400 किलो पनीर जब्त, पाम ऑयल और सस्ते केमिकल से बना रहे थे नकली पनीर

सूरत से 1400 किलो पनीर जब्त, पाम ऑयल और सस्ते केमिकल से बना रहे थे नकली पनीर

गुजरात के सूरत में 1400 किलो नकली पनीर जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। पाम ऑयल और सस्ते केमिकल से तैयार किया गया पनीर शरीर के लिए भी हानिकारक होता है।

Cheese- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT नकली पनीर

गुजरात के सूरत में नकली पनीर के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। फूड विभाग की टीम ओर सूरत एसओजी ने छापेमारी कर 1400 किलो नकली पनीर जप्त किया है। बाजार में इस पनीर की कीमत 3 लाख रुपये आंकी जा रही है। सूरत एसओजी और फीड विभाग की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि सूरत के पांडेसरा इलाके की भीड़भंजन सोसाइटी में बड़े पैमाने पर नकली पनीर बनाकर सूरत की अलग अलग डेयरी में सप्लाई की जा रही है। 

फूड विभाग की टीम ओर सूरत एसओजी ने छापा मारा तो वहां से करीब 1400 किलो नकली पनीर। पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल। पाम ऑयल का जत्था और बड़ी मात्रा में दूध का पाउडर बरामद हुआ।

रोज 400 किलो नकली पनीर बन रहा था

मालिक से पूछताछ में पता चला कि वोह रोज का 400 किलो मिलावटी पनीर बनाकर सूरत की अलग अलग डेयरी में 220 रुपये के भाव से बेचता था। फूड विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और मिलावटी पनीर को जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया है। पाम ऑयल और सस्ते केमिकल से तैयार किया गया पनीर शरीर के लिए भी हानिकारक होता है।

पुलिस ने क्या बताया?

सूरत के स्पेशल ग्रुप के डीसीपी राजवीर सिंह नकुम ने बताया कि होली के त्योहारों में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मिलावट करने वाले डेयरी पर हम नजर रख रहे थे। हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि महेश शर्मा नाम का शख्स पिछले 2 साल से मिलावटी पनीर बनाकर बेचता है। हमने आज पांडेसरा की भीड़भंजन सोसायटी में एसओजी टीम ओर फूड विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा जिसमें 1400 किलो मिलावटी पनीर मिला। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपया आंकी गई है। हमने पनीर बनाने की करीब 24 लाख से ज्यादा की मशीनरी के साथ पूरी फैक्टरी को सील कर दिया है। रोज का 400 किलो से ज्यादा मिलावटी पनीर जो पाम ऑयल, सस्ते केमिकल और दूध से बनाकर सूरत की अलग-अलग डेयरी में सप्लाई करता था। हमने पकड़े गए पनीर को जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया है, उनकी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

निवेश और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर लोगों को ठग रहे थे 2 CA, ₹641 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 10 गिरफ्तार

बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली के नए एलजी बने तरनजीत सिंह संधू, नंदकिशोर यादव बने नागालैंड के गवर्नर