सूरत: आमतौर पर चोर चोरी करता है तो महंगे गहने, सोना, चांदी या नगद की चोरी करता है लेकिन सूरत में अनोखी चोरी ने लोगों को हैरान कर दिया। एक शातिर चोर ने पूरी सोसायटी खंगाल डाली, मगर उसके निशाने पर बंगलो के बाहर रखे ब्रांडेड जूते चप्पल थे। एक ही रात में 60 बंगलो की सोसायटी में से 48 बंगलो से महंगे जूते चप्पल चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात सोसायटी में लगे कैमरे में कैद हो गई।
बोरी लेकर आया था चोरी करने
सूरत के रांदेर स्थित जिला पंचायत सोसायटी में 9 फरवरी की देर रात करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसा। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि वह अपने साथ खाली बोरी लेकर आया था। सोसायटी के करीब 60 बंगलो के बाहर रखे जूते चप्पल चुन चुन कर बोरे में भर रहा है। पुराने और साधारण जूतों को उसने हाथ तक नहीं लगाया। करीब एक घंटे तक सोसायटी में घूमकर उसने दो बड़े बोर भरे और फरार हो गया।
यहां देखें वीडियो
पुराने या आम जूतों को छुआ तक नहीं
CCTV फुटेज के मुताबिक, चोर खाली बोरियां लेकर तैयार होकर आया था। वह चुपचाप सोसाइटी में घूमता रहा और करीब 60 घरों के बाहर रखे शू रैक चेक किए। इनमें से उसने करीब 48 घरों को टारगेट किया। जो बात इस घटना को और भी अजीब बनाती है, वह यह है कि उसने ध्यान से सिर्फ ब्रांडेड, नए और महंगे जूते और चप्पलें चुनीं। पुराने या आम जूतों को छुआ तक नहीं। सिर्फ एक घंटे के अंदर उसने चोरी किए गए ब्रांडेड जूतों से दो बड़े बैग भर लिए और मौके से भाग गया।
यहां देखें वीडियो
सुबह उठने पर हुई जानकारी
सुबह जब लोग उठे तब दरवाजे पर रखे जूते चप्पल गायब देखकर सोसायटी में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई। वीडियो सार्वजनिक होने पर आसपास की सोसायटी के लोग भी सावधान हो गए हैं। अनोखी चोरी की यह घटना सूरत शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत