1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कार और बस की टक्कर के बाद आ भिड़ी ट्रक, तीन की मौत; 15 घायल

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कार और बस की टक्कर के बाद आ भिड़ी ट्रक, तीन की मौत; 15 घायल

गुजरात के अहमदाबाद में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बस और कार में टक्कर के बाद एक ट्रक ने भी बस में टक्कर मार दी।

दर्दनाक हादसे में तीन की मौत।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दर्दनाक हादसे में तीन की मौत।

अहमदाबाद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक कार और बस के बीच टक्कर हो गई। किसी तरह से लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस की पिछली सीट पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा करीब 15 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

हादसे में तीन लोगों की मौत

दरअसल, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर कणभा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। यहां कणभा के पास पटेल ट्रैवल्स की लग्जरी बस और किआ कार का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद लोग किसी तरह से खुद को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभी तक 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

घायलों का इलाज जारी

अहमदाबाद रूरल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर पटेल ट्रैवल्स की बस और किआ कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस चालक और किआ कार का ड्राइवर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कणभा और विवेकानंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के बाद 8 एम्बुलेंस का काफिला मौके पर पहुंचा। घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (इनपुट- नचिकेत मेहता)

यह भी पढ़ें-

यूपी: CM योगी ने मुस्तफाबाद का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, खुद किया ऐलान

Video: मालगाड़ी में ओवरलोड कोयला बिजली के तार से टकराया, जमकर हुए धमाके, बड़ा हादसा टला