A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद: CNG कार में गैस रिसाव से लगी आग, कैब चालक की जिंदा जलकर हुई मौत

फरीदाबाद: CNG कार में गैस रिसाव से लगी आग, कैब चालक की जिंदा जलकर हुई मौत

फरीदाबाद में एक सीएनजी कार में आग लगने की वजह से कैब चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार से सीएनजी लीक कर रही थी, जिस वजह से आग लग गई।

कार में आग लगने से चालक की मौत। - India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE कार में आग लगने से चालक की मौत।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेक्टर 85 इलाके में रविवार को सीएनजी सिलेंडर में कथित तौर पर रिसाव के बाद एक कार में आग लग गई। वहीं कार में आग लग जाने की वजह से कार के चालक की उसी में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि सीएनजी गैस के रिसाव की वजह से कार में आग लग गई, जिससे उस कार में सवार कैब चालक की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। 

गैस लीक होने से लगी आग

दरअसल, पुलिस ने बताया कि पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर 85 इलाके का है। यहां पुरानी भूपानी इलाके के निवासी अजय शाम करीब साढ़े चार बजे यात्री की बुकिंग के लिए सेक्टर 85 आए थे। इस दौरान आराम करने के लिए उन्होंने अपनी कार मास्टर रोड के पास खड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद अजय को गैस की गंध महसूस हुई और उसने अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश की। कार स्टार्ट करते समय उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद कार के दरवाजे भी बंद रह गए और वह व्यक्ति टैक्सी के अंदर ही फंस गया। 

गेट लॉक होने से कार में फंस गया चालक

पुलिस के मुताबिक कार में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को कार में आग लगने के बारे में सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अजय पूरी तरह जल चुका था। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘दुर्घटना का कारण सीएनजी रिसाव प्रतीत होता है।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

कटक में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद; कई पुलिसकर्मी घायल

मीटर रीडिंग लेने गए फीडर इंचार्ज को बाप-बेटे ने पीटा, 2500 रुपये का आया था बिल; CCTV फुटेज आया सामने