1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. थार से जा रहे थे फाजिलपुरिया, पीछे-पीछे थी टाटा पंच, फायरिंग से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने

थार से जा रहे थे फाजिलपुरिया, पीछे-पीछे थी टाटा पंच, फायरिंग से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने

राहुल फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गुरुग्राम में सोमवार रात फाजिलपुरिया पर गोलियां चलागई गई थी।

राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने- India TV Hindi
राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हरियाणा के मशहूर सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार रात गुरुग्राम में जानलेवा हमला हुआ। मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो फायरिंग की घटना से ठीक पहले का है। इस सीसीटीवी फुटेज में एक टाटा पंच गाड़ी (HR10 AS 1259) एसपीआर रोड की तरफ जाते हुए राहुल फ़ाज़िलपुरिया का पीछा करती हुई साफ नजर आ रही है। यह टाटा पंच गाड़ी काले शीशों में दिखाई दे रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमला सोमवार देर शाम को हुआ था, जहां राहुल फ़ाज़िलपुरिया पर गोली चलाई गई। घटनास्थल से बुलेट मार्क भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि होती है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीछा करने वाली टाटा पंच कार को बरामद कर लिया है।

हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

इस मामले में बादशाहपुर थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और बरामद गाड़ी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है।

फ़ाज़िलपुरिया को फिर मिली सुरक्षा

गुरुग्राम पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया है कि राहुल फ़ाज़िलपुरिया की सुरक्षा कुछ महीनों पहले हटा ली गई थी। हालांकि, कल उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

अनजान लोगों ने चलाई गोलियां

बता दें कि गुरुग्राम में सोमवार रात राहुल फाजिलपुरिया पर कुछ अनजान लोगों ने गोलियां चलाईं, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। फायरिंग के बाद सिंगर फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा दी।

ये भी पढ़ें-

राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? सिंगर जिन पर अज्ञात हमलावरों ने किया घातक हमला, ऐसे बचाई जान

गुरुग्राम: राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल बाल बचे हरियाणवी सिंगर