गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने बॉलीवुड एवं हरियाणवी पॉप सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंक की और फरार हो गए। दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया। फायरिंग की इस वारदात में बाल बाल बचे बॉलीवुड एवं हरियाणा पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया। जानकारी के मुताबिक टाटा पंच गाड़ी में कुछ लोग आए और फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सिंगर फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा दी। फाजिलपुर गांव के पास SPR मुख्य रोड पर हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले STF को इनपुट भी मिला था कि किसी सिंगर को बदमाश निशाना बनाने वाले हैं।
देखें वीडियो
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक हर पहलू पर जांच की जा रही है। फाजिलपुरिया पर एक राउंड फायर किया गया है। पुलिस स्पॉट पर है और जांच की जा रही है
एल्विश यादव का दोस्त है फाजिलपुरिया
बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव का दोस्त है और सांपों के जहर और शूट के लिए सांपों के इस्तेमाल के मामले में उसका नाम एल्विश यादव के साथ आया था। उसने हरियाणवी गानों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। 32 बोर गाने में उसे एल्विश यादव के साथ देखा गया था।
राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव हैं, जो गुरुग्राम के छोटे गांव फाजिलपुर झारसा का रहने वाला है और अपना नाम फाजिलपुरिया रख लिया था। उसने साल 2024 में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) पार्टी के टिकट पर गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गया था।
फाजिलपुरिया अपने गानों के साथ ही लग्जरियस लाइफ जीने के लिए भी जाने जाते हैं और वह भारत के साथ यूके और कनाडा में भी काफी फेमस है। वह स्पोर्ट्स कार का शौकीन है और उसके पास सिंगर के कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।