A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम के एक मकान में लगी भीषण आग, पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू; एक अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम के एक मकान में लगी भीषण आग, पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू; एक अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम के एक मकान में मंगलवार को आग लग गई। मकान के अंदर फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से एक को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मकान से पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू। - India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE मकान से पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम को यहां शीतला कॉलोनी में स्थित एक घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस दौरान घर के अंदर फंसे पांच लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

मकान में बचे थे पांच लोग

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को यह घटना गुरुग्राम की घनी आबादी में हुई। यहां शहर के शीतला कॉलोनी में एक घर में आग लग गई। आग लगने की वजह से घर में कई लोग फंस गए। वहीं सूचना मिलते ही भीम नगर दमकल स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घर के अंदर फंसे पांच लोगों को बचाया, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिजोरम के एक मकान में लगी आग

बता दें कि ऐसे ही एक मामला मिजोरम के कोलासिब जिले से सामने आया। यहां एक घर से लड़की का शव बरामद किया गया, जबकि उसकी मां व भाई अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने कमरे में जलाई गई आग से उठे धुएं के कारण परिजनों का दम घुटने की आशंका जताई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे भोजनालय चलाने वाली लालरेमसांगी (35) सोमवार सुबह 10 बजे जब दुकान पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग लुंगदई गांव में उसके किराए के मकान पर पहुंचे, जिसके बाद घटना के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें-

रीलबाजी के चक्कर में कटा तगड़ा चालान, सनरूप से निकलकर बॉडी प्रदर्शन कर रहा था शख्स