हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इसमें पंचकुला की समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सुदेश रानी, वार्ड नंबर 20 से धर्मपाल मट्ठावाला और वार्ड नंबर 3 के सीनियर नेता राजेंद्र साहनी ने भी बीजेपी ज्वाइन की है।
पार्टियों की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला
बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीनियर बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में मनवीर कौर गिल और अन्य नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
संगठन को मिल सकती है और मजबूती
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस शामिली से हरियाणा में बीजेपी को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है, खासकर शहरी क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
वहीं, कांग्रेस के लिए यह एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि पूर्व मेयर जैसी वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना आगामी चुनावों से पहले असर डाल सकता है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों की नजर आने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हुई है।
ये भी पढ़ें:
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्स ने की पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, खुद भी की सुसाइड की कोशिश; हुई थी लव मैरिज
श्रीलंका की सामूहिक कब्र से निकल रहे नर कंकाल, खुदाई में अब तक 250 शव बरामद, जानिए इसके पीछे का रहस्य