1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम की सेक्टर-17 मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, फास्ट फूड की दुकान सेकंडों में जलकर राख हो गई; VIDEO

गुरुग्राम की सेक्टर-17 मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, फास्ट फूड की दुकान सेकंडों में जलकर राख हो गई; VIDEO

गुरुग्राम के सेक्टर-17 मार्केट में एक फास्ट फूड दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से तुरंत आग फैल गई। देखते ही देखते पूरी दुकान आग का गोला बन गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। इस भीषण हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

gurugram shop fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गुरुग्राम सेक्टर-17 मार्केट में भीषण हादसा।

गुरुग्राम के सेक्टर-17 मार्केट से इस वक्त की बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में देर शाम अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय दुकान के अंदर कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

आग का गोला बनी पूरी दुकान

साइबर सिटी गुरुग्राम का व्यस्त रहने वाला सेक्टर-17 मार्केट आज देर शाम अचानक धमाके की आवाज से दहल उठा। बाजार में स्थित एक फास्ट फूड कॉर्नर में अचानक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों में मौजूद लोग डर के मारे बाहर की तरफ भागे। आग ने इतनी तेजी से अपना रूप दिखाया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी दुकान आग का गोला बन चुकी थी। दुकान में रखा काउंटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कच्चा माल सब कुछ मिनटों में जलकर खाक हो गया।

गुरुग्राम मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक मंजर-  

हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने तुरंत मोर्चा संभाला। संकरे बाजार के बावजूद दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया और आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से पहले ही बुझा दिया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।

वहीं, एक अन्य मामले में यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। जब हादसा हुआ तब बस में 35 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

यह भी पढ़ें-

पड़ोस के परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश, आग की चपेट में आकर खुद महिला की हुई मौत