A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा, निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा, निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

haryana gurugram wall collapsed- India TV Hindi
Image Source : REPORTER गुरुग्राम में दीवार गिरने से बड़ा हादसा।

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में 4-5 अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन द्वारा राहत और बचान कार्य करवाया जा रहा है।

कैसे गिर गई दीवार?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

इस हादसे में  4 मजदूर गंभीर रूप से घायल  हैं न्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बड़ा हादसा सिधरावली इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दीवार के पास मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान दीवार गिर गई और कई लोग मलबे में दब गए। मशीनों से मलबा हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। (रिपोर्ट: गोहित)

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: महिला दिवस पर युवक ने लिव-इन पार्टनर से की मारपीट, अस्पताल गई तो वहां भी जाकर युवती पर फेंका एसिड

जींद की फैक्ट्री में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत, कई मजदूर झुलसे, बाहर से बंद था गेट, दीवार तोड़कर निकाले गए लोग