1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: महिला दिवस पर युवक ने लिव-इन पार्टनर से की मारपीट, अस्पताल गई तो वहां भी जाकर युवती पर फेंका एसिड

गुरुग्राम: महिला दिवस पर युवक ने लिव-इन पार्टनर से की मारपीट, अस्पताल गई तो वहां भी जाकर युवती पर फेंका एसिड

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 09, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:29 pm IST

गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर से मारपीट की। महिला अस्पताल में भर्ती थी तो आरोपी ने वहां जाकर उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में जाकर लिव-इन पार्टनर पर फेंका एसिड। - India TV Hindi
अस्पताल में जाकर लिव-इन पार्टनर पर फेंका एसिड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुरुग्राम: शहर के सिविल अस्पताल में एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पुलिस को अस्पताल की तरफ से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर तेजाब फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़के के साथ लिव-इन में रह रही थी। युवक ने उसके साथ आठ मार्च को मारपीट की थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल आई थी। इसके बाद अस्पताल में आकर उसने एसिड फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल की ओर से पुलिस को मिली सूचना

पुलिस ने बताया कि महिला दिवस यानी 08 मार्च को गुरुग्राम के पुलिस थाना सेक्टर-10A को सिविल अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 10 स्थित सरकारी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए आई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके ऊपर एसिड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची, जहां घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का बयान भी पुलिस टीम ने दर्ज किया।

पुलिस ने दर्ज किया महिला का बयान

महिला अपने बयान में बताया कि वह करीब 4 साल पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी। वह पवन नाम के व्यक्ति के साथ सेक्टर-72, गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। 8 मार्च को पवन ने उसके साथ मारपीट की। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पवन ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए। महिला के द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला को आगामी ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां महिला की स्थिति चेक करने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए इस मामले में 9 मार्च को एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के रहने वाले पवन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने पवन के अलावा एक अन्य पुरुष और एक महिला को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के करीब लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जानें कहां था केंद्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।