1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाइक को टक्कर मारने के बाद घसीट ले गई कार, दोनों गाड़ियों में लगी आग; सामने आया VIDEO

बाइक को टक्कर मारने के बाद घसीट ले गई कार, दोनों गाड़ियों में लगी आग; सामने आया VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 09, 2026 09:43 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 09:43 am IST

बेंगलुरु में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई, जिसने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

टक्कर मारने के बाद लगी आग। - India TV Hindi
टक्कर मारने के बाद लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु में जयमहल के पास एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाटकीय हिट-एंड-रन का मामला सामने आया, जहां एक इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक कार में ही फंस कर कुछ दूर तक चली गई। इस दौरान अचानक बाइक में आग लग गई और बाइक में लगी आग कार तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग लगी बाइक को कार द्वारा घसीटे जाते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  

पेट्रोल लीक होने से लगी आग

दरअसल, पूरी घटना बेंगलुरु के जयमहल इलाके की बताई जा रही है। यहां आरटी नगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जयमहल के 1st क्रॉस पर ये एक्सीडेंट हुआ। पुलिस के अनुसार, एक इनोवा कार अचानक सड़क किनारे बाइक से टकरा गई और कुछ दूर तक बाइक को घसीटती हुई चलती रही। टक्कर के दौरान, डैमेज बाइक से पेट्रोल लीक हो गया। जैसे ही कार ने बाइक को नीचे फंसाकर मौके से भागने की कोशिश की, तो लीक हुए फ्यूल में आग लग गई, जिससे आग पहले बाइक और फिर इनोवा तक पहुंच गई। इस तरह से बाइक और कार दोनों आग की चपेट में आ गए। 

एक महिला हुई घायल

इस पूरे मामले में बाइक पर बैठी एक महिला कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं ये पूरा घटनाक्रम, जिसमें कार और बाइक की टक्कर, बाइक का घसीटना और आग लगना सबकुछ इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

शख्स ने नाबालिग साली की गला घोंटकर की हत्या, फिर ईंट से कूंचा चेहरा; पांच दिन पहले ले गया था साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत