Haryana Municipal Election Results LIVE: हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस की हालत खराब
हरियाणा में नगर निकाय चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, रेवाड़ी समेत कई निकायों के परिणाम सामने आ रहे हैं। सूबे में कुल 54.5% मतदान हुआ था जिसमें रोहतक में सबसे अधिक वोटिंग दर्ज की गई थी।

Haryana Municipal Election Results LIVE: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है और अधिकतर मेयर पद अपने नाम किए हैं। सबसे खास बात यह रही कि बीजेपी ने अंबाला और सोनीपत में मेयर पदों पर शानदार जीत हासिल की है। वहीं पंचकूला के नतीजों का अभी इंतजार किया जा रहा है। मतगणना शुरू होते ही बीजेपी के मेयर उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए थे। बीजेपी ने रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस की हालत इन चुनावों में कुछ खास अच्छी नहीं रही और अधिकांश जगहों पर उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। बता दें कि हरियाणा नगर निकाय चुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी।
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव और उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे। राज्यभर में कुल 54.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मतदान कराया गया। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर समितियों के चुनाव भी हुए। कई शहरी निकायों के अलग-अलग वार्डों में उपचुनाव भी सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। आयोग के मुताबिक, कुल 8,73,177 मतदाताओं में से करीब 4,75,948 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के तहत विभिन्न जिलों में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के लिए आम और उपचुनाव भी कराए गए।
नगर निकायों में सबसे ज्यादा मतदान रोहतक में दर्ज किया गया। यहां 79.2 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 15,624 मतदाताओं में से लगभग 12,372 लोगों ने वोट डाले।हरियाणा में रोहतक के बाद हिसार दूसरे स्थान पर रहा, जहां उकलाना नगर समिति के चेयरपर्सन और वार्ड सदस्यों के चुनाव में 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 15,507 मतदाताओं में से 11,744 लोगों ने मतदान किया। रेवाड़ी में 66.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 1,40,333 पात्र मतदाताओं में से 92,783 लोगों ने अपने वोट डाले। हरियाणा नगर निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें अब अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं। हरियाणा नगर निकाय चुनावों की मतगणना से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहें:
Live updates : Haryana Municipal Election Results LIVE
-
May 13, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
पंचकूला नगर निगम चुनाव के नतीजे
पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल 36,252 मतों के अंतर से विजयी रहे। भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए।
पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों के परिणाम घोषित-
वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3833वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3101वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1087 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2059वार्ड नंबर 4 से भाजपा के भारत हितैषी 2565 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3688वार्ड नंबर 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक 1810 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3394वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2137वार्ड नंबर 7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 1791वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2038वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2966वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 1279वार्ड नंबर 11 से भाजपा की अनुराधा पूरी 1209 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3159वार्ड नंबर 12 से भाजपा के राकेश जगोता 2872 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3827वार्ड नंबर 13 से भाजपा के दीपक गर्ग 2267 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3839वार्ड नंबर 14 से भाजपा के राकेश गोयल 2502 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3689वार्ड नंबर 15 से भाजपा की प्रियंका 965 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2346वार्ड नंबर 16 से भाजपा की निर्मला देवी 360 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 2039वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3043वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3000वार्ड नंबर 19 से भाजपा की मनीषा रानी 1180 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3811वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चौधरी 966 मतों से विजयी
कुल वोट मिले 3440 -
May 13, 2026 2:05 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत मेयर चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, राजीव जैन बने मेयर
सोनीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने मेयर पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों के बड़े अंतर से हराकर मेयर पद अपने नाम किया। वहीं वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस उम्मीदवार दीपमाला ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुमन को 345 वोटों के अंतर से हराया। वार्ड नंबर 20 में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र सिंह को 447 वोटों से पराजित किया। इस जीत के साथ सोनीपत में बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि कुछ वार्डों में कांग्रेस ने भी जीत दर्ज की।
-
May 13, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
निकाय चुनाव परिणाम जनता के भरोसे का प्रतीक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज के निकाय चुनाव परिणाम इसी भरोसे का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में तीनों मेयर पदों पर पार्टी के उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता का भरोसा विपक्ष पर नहीं रहा, क्योंकि वे केवल झूठ की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विपक्ष को बताना चाहिए कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया और किसानों के हित में क्या काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।
-
May 13, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला मेयर चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
अंबाला मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर सैनी को 21,358 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अक्षिता सैनी को कुल 52,794 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर सैनी को 31,436 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी और जश्न का माहौल देखा गया।
-
May 13, 2026 12:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम चुनाव नतीजे: 20 वार्डों में बीजेपी का दबदबा
अंबाला नगर निगम चुनाव में कुल 20 वार्डों में से बीजेपी ने 16 वार्डों में जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली, जबकि 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। बीजेपी ने वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18 और 20 में जीत हासिल की। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 8, 14 और 19 में जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 15 में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी।
-
May 13, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 20 से बीजेपी की सपना रानी जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 20 से बीजेपी उम्मीदवार सपना रानी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मनजीत देवी को 881 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस के पुनीत कवि जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस उम्मीदवार पुनीत कवि विजयी रहे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सूद को 111 वोटों के मामूली अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस की पूनम देवी शर्मा जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस उम्मीदवार पूनम देवी शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बीनू गर्ग को 293 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 12 से बीजेपी के कमल कांत गुप्ता जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बीजेपी उम्मीदवार कमल कांत गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिथुन वर्मा को 859 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 11 से बीजेपी की कविता आशु रानी जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 11 से बीजेपी उम्मीदवार कविता आशु रानी विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा को 1214 वोटों से हराया।
-
May 13, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के गुरविंदर सिंह जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 10 से बीजेपी उम्मीदवार गुरविंदर सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर कौर को 2733 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 9 से बीजेपी की शिवानी अमन सूद जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 9 से बीजेपी उम्मीदवार शिवानी अमन सूद विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मेघा गोयल को 2002 वोटों से हराया।
-
May 13, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस की गुंजीत कौर जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस उम्मीदवार गुंजीत कौर ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मीना ढींगरा को 721 वोटों से हराया।
-
May 13, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 7 से बीजेपी की मोनिका मल जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 7 से बीजेपी उम्मीदवार मोनिका मल विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह को 1490 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 6 से बीजेपी की अर्चना छिब्बर जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 6 से बीजेपी उम्मीदवार अर्चना छिब्बर ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिशा सहगल को 1982 वोटों से हराया।
-
May 13, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के राजेश मेहता जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 5 से बीजेपी उम्मीदवार राजेश मेहता विजयी रहे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रविंदर कुमार गुप्ता को 1007 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 4 से बीजेपी के वरिंदर नाथ जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 4 से बीजेपी उम्मीदवार वरिंदर नाथ ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सोनी को 362 वोटों से हराया।
-
May 13, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 3 से बीजेपी के मनीष आनंद जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 3 से बीजेपी उम्मीदवार मनीष आनंद विजयी रहे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार साहिल को 597 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 2 से बीजेपी की वर्षा रानी जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 2 से बीजेपी उम्मीदवार वर्षा रानी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजविंदर कौर को 1447 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
रेवाड़ी नगर परिषद: निर्दलीयों का दबदबा, बीजेपी दूसरे नंबर पर
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 1 वार्ड मिला। वहीं 19 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सबसे ज्यादा सीटें अपने नाम कीं।
-
May 13, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 16 से बीजेपी के निकुंज कुमार जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 16 से बीजेपी उम्मीदवार निकुंज कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र कुमार को 2013 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम: वार्ड नंबर 18 से बीजेपी के हितेश जैन जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 18 से बीजेपी उम्मीदवार हितेश जैन ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार दलजीत सिंह भाटिया को 1421 वोटों के अंतर से हराया।
-
May 13, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला में वार्ड नंबर 17 से BJP जीती, मेयर चुनाव में भी बनाई बढ़त
अंबाला में नगर परिषद वार्ड 17 से बीजेपी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह ने चुनाव जीत लिया है। वहीं, अंबाला नगर निगम मेयर चुनाव के 14वें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी को 46239 वोट मिले और वे मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की कुलविंदर सिंह सैनी को 26350 वोट मिले, जबकि सोनिया चौधरी आजाद को 20099 वोट प्राप्त हुए। 14वें राउंड के बाद भी अक्षिता सैनी 19886 वोटों की बढ़त से आगे चल रही हैं।
-
May 13, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत मेयर चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, राजीव जैन ने कमल दीवान को हराया
सोनीपत में मेयर चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को 23247 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को भारी मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ बीजेपी को सोनीपत में बड़ी सफलता मिली है। जीत के बाद बीजेपी खेमे में जश्न और खुशी का माहौल देखा गया।
-
May 13, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला वार्ड नंबर 1 से बीजेपी उम्मीदवार विशाल चौधरी की जीत
बीजेपी उम्मीदवार विशाल चौधरी ने अंबाला के वार्ड नंबर 1 से जीत दर्ज की है। उन्हें 2060 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सतविंदर सिंह को 1992 वोट मिले, लेकिन वे जीत नहीं पाए और दूसरे स्थान पर रहे।
-
May 13, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
धारूहेड़ा से बीजेपी के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा विजयी
धारूहेड़ा में बीजेपी उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने 9392 वोटों के साथ जीत दर्ज की। बाबू लाल लांबा 3156 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
-
May 13, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उकलाना में निर्दलीय रीमा सोनी की जीत
उकलाना में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने 7078 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। बीजेपी की निकिता गोयल 4272 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
-
May 13, 2026 11:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पंचकूला में बीजेपी आगे: श्याम लाल बंसल की बड़ी बढ़त
पंचकूला नगर चुनाव में बीजेपी के श्याम लाल बंसल 16630 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सुधा भारद्वाज 5750 वोटों के साथ पीछे हैं।
-
May 13, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत नगर निगम: अधिकतर वार्डों में बीजेपी का दबदबा
सोनीपत नगर निगम के शुरुआती नतीजों में 10 में से अधिकतर वार्डों पर बीजेपी का कब्जा रहा। केवल वार्ड 1 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, बाकी वार्डों में बीजेपी उम्मीदवार विजयी रहे।
वार्ड 1: जय कुमार (कांग्रेस)
वार्ड 2: मुकेश (बीजेपी)
वार्ड 3: सुरिंदर मदान (बीजेपी)
वार्ड 4: त्रिभुवन कौशिक (बीजेपी)
वार्ड 5: रीना सैनी (बीजेपी)
वार्ड 6: निशा (बीजेपी)
वार्ड 7: मुनिराम (बीजेपी)
वार्ड 8: कुणाल कौशिक (बीजेपी)
वार्ड 9: मीना (बीजेपी)
वार्ड 10: संजय कुमार (बीजेपी) -
May 13, 2026 11:11 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत के वार्ड नंबर 11 का भी नतीजा आया
सोनीपत के वार्ड नंबर 11 में भी बीजेपी उम्मीदवार संगीता ने जीत दर्ज की। उन्हें 4,238 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कविता रानी को 3,272 वोट मिले। नोटा को 84 वोट मिले। बीजेपी ने यह सीट 966 वोटों से जीती।
-
May 13, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत में वार्ड नंबर 10 में जीती बीजेपी
सोनीपत में भी बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया है और कई वार्डों में जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के संजय ठेकेदार ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 3,345 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल को 2,088 वोट मिले। बीजेपी ने यह सीट 1,257 वोटों के अंतर से जीती।
-
May 13, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला के वॉर्ड नंबर 9, 10 और 11 के नतीजे आए
अंबाला के वार्ड नंबर 9 से भी बीजेपी की शिवानी अमन सूद ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के गुरविंदर सिंह और वार्ड नंबर 11 से बीजेपी की कविता सैनी भी विजयी रहे हैं।
-
May 13, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला में मेयर पद के चुनाव में बीजेपी की बढ़त
अंबाला में मेयर पद के चुनाव में भी बीजेपी की अक्षिता सैनी आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक लगभग 21,000 वोट मिले हैं और वे बढ़त बनाए हुए हैं।
-
May 13, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला नगर निगम में बीजेपी का दबदबा
अंबाला नगर निगम चुनाव में पार्षद सीटों पर बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। वार्ड नंबर 1 से 7 तक की सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस उम्मीदवार गुंजित कौर ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला है।
-
May 13, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
धारूहेड़ा में बीजेपी की बढ़त
धारूहेड़ा में बीजेपी के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल लांबा से आगे चल रहे हैं। उन्हें 9,392 वोटों की बढ़त मिली हुई है।
-
May 13, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पंचकूला में बीजेपी आगे, सोनीपत में बड़ी बढ़त
पंचकूला नगर निगम चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार श्यामलाल बंसल कांग्रेस की सुधा भारद्वाज से आगे चल रहे हैं। सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान से आगे चल रहे हैं। उन्हें 49,559 वोटों की बढ़त मिली है।
-
May 13, 2026 10:54 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत वार्ड-1 में कांग्रेस की जीत
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार जयकुमार खत्री ने जीत हासिल की है। उन्हें 3,240 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार हरिप्रकाश सैनी को 2,970 वोट मिले। कांग्रेस ने यह सीट 270 वोटों के अंतर से जीती।
-
May 13, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सोनीपत वार्ड-2 में बीजेपी की जीत
सोनीपत वार्ड नंबर-2 से बीजेपी के मुकेश बमनिया ने जीत दर्ज की। उन्हें 3,405 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र नियर को 1,872 वोट मिले। बीजेपी ने यह सीट 1,533 वोटों के अंतर से जीती।
-
May 13, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
समालखा में बीजेपी उम्मीदवार आगे
बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण समालखा में निर्दलीय उम्मीदवार अंकित से आगे चल रहे हैं। वे 4,391 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
-
May 13, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंबाला में बीजेपी उम्मीदवार आगे
अंबाला नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी से आगे चल रही हैं।
-
May 13, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
777 उम्मीदवारों का भविष्य होगा तय
हरियाणा के सात नगर निकायों में 777 उम्मीदवारों का भाग्य तय हो रहा है। इनमें 28 मेयर पद के उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस बार मतदान में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मतदान प्रतिशत देखने को मिला। रोहतक में सबसे ज्यादा 79.2 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोनीपत और पंचकूला में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया। मतगणना चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी में जारी है।
-
May 13, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हरियाणा नगर निकाय चुनाव: वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। यह मतगणना अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों सहित अन्य स्थानीय निकाय क्षेत्रों के लिए की जा रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को हुए मतदान में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में कुल 54.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की नजर मतगणना के नतीजों पर टिकी हुई है।