1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दोस्त ने ही रच दी युवक के घर डकैती और हत्या की साजिश, शादी के गहने तक उसी ने बनाए थे, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

दोस्त ने ही रच दी युवक के घर डकैती और हत्या की साजिश, शादी के गहने तक उसी ने बनाए थे, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने एनकाउंटर में डकैती और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मासूम चला है कि मृतक के दोस्त ने ही उसके घर डकैती और हत्या की साजिश रची थी।

haryana sonipat robbery murder case- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। जिले के गांव मल्हा माजरा में बीते 8 जनवरी की रात को साहिल नाम के युवक के घर में डकैती डालने और उसकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। क्राइम ब्रांच कुंडली और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना शेखर (निवासी- गांव नाहरा) और शफीक (निवासी- जेजे कॉलोनी, दिल्ली) को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

फिर से रेकी करने पहुंचे थे आरोपी

सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर 7 की संयुक्त टीम ने इस पूरी वारदात से पर्दा उठाया है। जानकारी के मुताबिक, शेखर और शफीक आज देर रात मल्हा माजरा गांव के आसपास फिर से रेकी करने पहुंचे थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शेखर और शफीक को पैर ने गोली लगी है। इसके बाद शेखर और शफीक का सोनीपत सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

चाकूओं से गोदकर हुई थी हत्या

सामने आई जानकारी के मुताबिक, शेखर ने ही साहिल के घर डकैती करने की साजिश रची थी। साहिल के विरोध करने पर उसकी चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी शेखर सुनार का काम करता था और उसने ही साहिल की शादी के आभूषण बनाए थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शेखर और मृतक साहिल की एक समय काफी अजीज मित्रता हुआ करती थी।

पुलिस को कैसे मिली कामयाबी?

सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीमों ने इस मामले में कल एक अन्य आरोपी शाहनवाज को भी किया गिरफ्तार था। क्राइम ब्रांच की टीमें शाहनवाज की गिरफ्तारी के बाद लगभग अन्य आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुईं। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीमों ने दोनों घायल आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी भी अन्य तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। (रिपोर्ट: सन्नी मलिक)

ये भी पढ़ें- बम की तरह फटी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी, आग में जिंदा जला शख्स; पत्नी-बच्चे दूसरे कमरे में होने से बचे

बवाल! खेत में क्रिकेट की गेंद गिरने के बाद हुई पत्थरबाजी, 9 गिरफ्तार; 66 के खिलाफ केस दर्ज