1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बवाल! खेत में क्रिकेट की गेंद गिरने के बाद हुई पत्थरबाजी, 9 गिरफ्तार; 66 के खिलाफ केस दर्ज

बवाल! खेत में क्रिकेट की गेंद गिरने के बाद हुई पत्थरबाजी, 9 गिरफ्तार; 66 के खिलाफ केस दर्ज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 11, 2026 07:28 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 07:28 am IST

नूंह में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में कई लोग घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 66 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्रिकेट की गेंद को लेकर हुई पत्थरबाजी।- India TV Hindi
क्रिकेट की गेंद को लेकर हुई पत्थरबाजी। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नूंह: हरियाण के नूंह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट की बॉल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक यहां एक खेत में क्रिकेट की गेंद गिर गई, जिसके बाद दो गुटों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गई। पत्थरबाजी की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कुल 9 लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

खेत में गेंद जाने पर हुआ बवाल

अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव का है। यहां गुरुवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस संबंध में पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया और कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 66 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद गांव के ही लोगों द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ। यहां क्रिकेट खेलते-खेलते गेंद एक किसान के खेत में जा गिरी। इसी बात को लेकर दो गुटों में बहस हो गई। 

दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी

पुलिस के मुताबिक देखते ही देखते बस अड्डे के पास हिंसा और पत्थरबाजी शुरू हो गई। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जबकि दूसरे पक्ष ने फिरोजपुर झिरका के सदर थाने में 47 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्रवक्ता ने बताया, "दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान साजिद, जनरल, नसीम, ​​शाद, वसीम, अंसार, रशीद, तौफीक और खालिद के रूप में हुई है, ये सभी महू चोरा गांव के निवासी हैं। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें-

रोड रोलर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, CCTV कैमरे में हुआ कैद हादसा

'बुर्के वाली PM बनी तो सभी का धर्मांतरण...' ओवैसी के बयान पर ये क्यों बोल गए नितेश राणे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।