1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा चौकीदार, पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान; VIDEO आया सामने

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा चौकीदार, पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान; VIDEO आया सामने

 Written By: Amar Deep
 Published : Nov 06, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 02:31 pm IST

पंचकूला में सीएम के कार्यक्रम के दौरान एक चौकीदार अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता की वजह से सीपीआर देकर चौकीदार की जान बचा ली गई। फिलहाल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीपीआर देकर बचाई गई चौकीदार की जान।- India TV Hindi
सीपीआर देकर बचाई गई चौकीदार की जान। Image Source : REPORTER INPUT

पंचकूला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम से पहले अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। इसके तहत हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम से ठीक पहले एक चौकीदार की अचानक तबीयत खराब हो गया। बताया जा रहा है कि चौकीदार को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने चौकीदार को सीपीआर दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखने को मिला। बाद मं चौकीदार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

चौकीदार को दिल का दौरा पड़ा

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आज हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना था। इस दौरान कार्यक्रम से पहले अचानक अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर रानी के चौकीदार यासीन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर रानी के चौकीदार यासीन को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। वहीं चौकीदार की तबीयत बिगड़ती देख मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। मौके पर मौजूद अनिल कुमार ने बिना देरी किए यासीन को CPR देना शुरू किया। 

अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक सीपीआर दिए जाने के बाद चौकीदार यासीन की तबीयत में सुधार आया और उन्हें होश आने लगा। पुलिसकर्मी की तत्परता की वजह से चौकीदार यासीन की जान को बचा लिया गया। वहीं घटना के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आवागमन को लेकर आयोजित इस समारोह के दौरान पुलिसकर्मी की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा टालने में अहम भूमिका निभाई। 

वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चौकीदार यासीन के तबीयत खराब हो जाती है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने यासीन को सीपीआर दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। (इनपुट- उमंग)

यह भी पढ़ें-

'निशांत को नेता मान चुकी है जनता' JDU विधायक विनय कुमार चौधरी का बड़ा बयान, बिहार का CM बनाने पर कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।