1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता राजेंद्र चौधरी को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

यूपी में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता राजेंद्र चौधरी को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 04, 2026 06:41 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 07:02 am IST

सपा नेता राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि राजेंद्र चौधरी सपा के पुराने नेता हैं और मुलायम सिंह के समय से पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं।

Rajendra Chaudhary- India TV Hindi
सपा नेता राजेंद्र चौधरी Image Source : ANI

लखनऊ: यूपी की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर है। समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें शुक्रवार को बेहोशी की हालत में सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव हॉस्पिटल पहुंचे।

अखिलेश यादव मिलने पहुंचे हॉस्पिटल

राजेंद्र चौधरी सपा के कद्दावर नेता रहे हैं और दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के समय से ही सपा में एक अहम भूमिका निभाई है। उनकी हालत के बारे में अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की और बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी में है। उनका इलाज चल रहा है।

अखिलेश ने ये भी बताया कि अभी फिलहाल उन्हें किसी और हॉस्पिटल में ले जाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर्स की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर विचार होगा।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी हॉस्पिटल पहुंचे

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी राजेंद्र चौधरी से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। बृजेश पाठक ने मीडिया को बताया कि राजेंद्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद सिविल हॉस्पिटल लाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

उन्होंने ये भी बताया कि राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञों से भी राजेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर बात की गई है और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बुलाया गया है। अगर चौधरी को जरूरत होगी तो उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए लोहिया संस्थान में ट्रांसफर कर सकते हैं।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ जीसी गुप्ता का भी सामने आया बयान

राजेंद्र की सेहत को लेकर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ जीसी गुप्ता का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा राजेंद्र को हॉस्पिटल लाने के फौरन बाद ICU में एडमिट किया गया था। वे होश में आए थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें लोहिया इंस्टीट्यूट ट्रांसफर किया गया। 

डॉक्टर ने बताया कि राजेंद्र चौधरी को एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन हुआ था, जो दिल का एक गंभीर दौरा (एंटीरियर वॉल हार्ट अटैक) है। वह जब हॉस्पिटल लाए गए तो वह बेहोश थे, हालांकि बाद में उन्हें होश में लाया गया। वेंटिलेटर सपोर्ट देने के बाद उनकी हालत स्थिर हुई, जिसके बाद उन्हें लोहिया इंस्टीट्यूट रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- 

सपा विधायक कमाल अख़्तर ने विधानमंडल के चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा, सांसद रुचिवीरा से अनबन की थी अटकलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।