1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. विदेश में नौकरी का लालच और नकली एपॉइंटमेंट लेटर, ठगों ने वसूल लिए 22 लाख रुपये; ऐसे खुली पोल

विदेश में नौकरी का लालच और नकली एपॉइंटमेंट लेटर, ठगों ने वसूल लिए 22 लाख रुपये; ऐसे खुली पोल

हिसार के एक शख्स से ठगों ने विदेश में नौकरी का लालच देकर पूरे 22 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, ठगों ने पीड़ित को नकली एपॉइंटमेंट लेटर बनाकर भी दिया था।

Hisar Overseas Job Fraud- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार।

हरियाणा में हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर Fake Appointment Letter देकर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के केस में 2 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले अजय मोहपाल और नई दिल्ली के निवासी विकास के तौर पर हुई है।

गुजरात की जेल से हिसार लाए गए दोनों आरोपी

दोनों आरोपियों को गुजरात के राजकोट की एक जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत पर हिसार लाया गया है। प्रोडक्शन वारंट, कोर्ट का वह ऑर्डर है, जिसके तहत जेल में बंद आरोपी को किसी दूसरे केस में पूछताछ या पेशी के लिए कोर्ट के सामने लाया जाता है।

ठगों ने पीड़ित से लिए 22  लाख रुपये

EOW के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने आज (रविवार को) बताया कि सेक्टर-15 के रहने वाले दिनेश की शिकायत पर 12 जून 2025 को हिसार के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने दिनेश को विदेश में जॉब दिलाने का झांसा देकर Fake Appointment Letter दिया था और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ले लिए थे।

जांच के दौरान पता चली आरोपियों के जेल में होने की बात

वेद प्रकाश ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला कि केस में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल राजकोट की एक जेल में बंद हैं। इसके बाद, EOW की टीम ने कोर्ट से जरूरी अनुमति लेकर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया।

पुलिस ने आरोपियों की धोखाधड़ी मामले की पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए दस्तावेजों, 22 लाख रुपये के लेन-देन, लोगों को विदेश भेजने के लिए बनाए गए नेटवर्क और केस में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

पहले भी आ चुका है नौकरी के नाम पर धोखे का मामला

इससे पहले भी नौकरी के नाम पर धोखे का मामला सामने आया था। गुरुग्राम में एक शख्स ने महिला को नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इसके बाद, उसने नशीला पानी पिलाकर उसका रेप कर दिया था। महिला ने गुरुग्राम पुलिस को बताया था कि वह DLF इलाके की रहने वाली है। वह ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- सावधान! मारुति सुजुकी में नौकरी का झांसा देकर यूं ठगे 5 लाख रुपये, जानें ऐसे ठगों से कैसे बचें