1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से कहासुनी के बाद लगाई फांसी

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से कहासुनी के बाद लगाई फांसी

रोहतक के गांव बहू अकबरपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बहू अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कबड्डी खिलाड़ी शिलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER कबड्डी खिलाड़ी शिलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान

हरियाणा के रोहतक के गांव बहू अकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीलू बल्हारा और मुस्कान की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। इनका एक ग्यारह माह का बच्चा भी है।

सुसाइड से पहले पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शीलू बल्हारा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। रोहतक के SP गौरव राजपुरोहित ने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा, "परिवार से शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद FIR दर्ज की जाएगी। 

 11 महीना के बेटे का नहीं किया मोह, कर लिया सुसाइड

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका मुस्कान महम क्षेत्र के गांव फरमाना की रहने वाली थी। उसके परिवार में 11 महीने का एक बेटा भी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने दी ये जानकारी
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच में जुटी हुई है। रोहतक के बहू अकबरपुर गांव में हुई इस दुखद घटना के पीछे की वजह क्या है, इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 

ग्रामीणों के अनुसार, घटना का पता शुक्रवार दोपहर को चला जब परिवार के सदस्यों ने मुस्कान को घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। उनके रोने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसी हो गए और घर पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर बाहू अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और सबूत इकट्ठा किए। पता चला है कि बाद में गांव पहुंचे मुस्कान के परिवार वालों की उसके ससुराल वालों के साथ तीखी बहस हुई थी। इससे पहले अभी हाल में कैथल में 43 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले उसने दो महिलाओं और एक पुरुष को अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया था। 

रिपोर्ट- सुनील कुमार

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड के कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या; फरार