1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गर्लफ्रेंड के कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या; फरार

गर्लफ्रेंड के कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या; फरार

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 31, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 02:46 pm IST

फरीदाबाद में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के कमरे से बरामद हुआ। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका ने दोस्त के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की। फिलहाल आरोपी युवती की तलाश जारी है।

प्रेमिका के कमरे में मिला शव।- India TV Hindi
प्रेमिका के कमरे में मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

फरीदाबाद: शहर के अनंगपुर गांव में 36 साल के एक युवक की सड़ी-गली लाश उसकी प्रेमिका के किराए के कमरे से बरामद की गई। युवक की गर्दन पर धारदार चीज से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले सदाकत अली के तौर पर हुई है। वह पिछले चार महीनों से अनंगपुर गांव में किराए के कमरे में रह रहा था और ओमैक्स सोसाइटी में पेंटर का काम करता था। 

एक ही मकान में किराएदार थे दोनों

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली अनीता भी उसी घर में किराएदार के तौर पर रह रही थी और ओमैक्स सोसाइटी में सफाईकर्मी का काम करती थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में उनके बीच संबंध बन गए। हालांकि, जब मकान मालिक को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो अनीता से घर खाली करने को कहा गया। 

शिकायत पर युवती ने बदल दिया मकान

वहीं मृतक की सदाकत के भाई नजाकत अली की शिकायत के अनुसार, अनीता करीब 15 दिन पहले अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने चली गई थी और सदाकत अक्सर वहां उससे मिलने जाता था। नजाकत ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को सदाकत यह कहकर घर से निकला था कि वह अलीगढ़ जा रहा है, लेकिन कभी वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया था।

दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

जब नजाकत ने अनीता से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर इस बात से इनकार किया कि सदाकत उससे मिलने आया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सदाकत को अनीता के किराए के कमरे में बुलाया गया था, जहां उसने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर चार-पांच दिन पहले उसकी हत्या कर दी और फिर कमरे को बाहर से बंद करके भाग गई। गुरुवार को कमरे से सड़ी-गली लाश बरामद की गई।

आरोपी प्रेमिका की तलाश कर रही पुलिस

शिकायत के आधार पर सूरजकुंड पुलिस ने अनीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। सूरजकुंड पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने कहा, "हमने संदिग्ध अनीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है और जांच के दौरान तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।"

यह भी पढ़ें-

संसद के बाहर विपक्ष का अजीब प्रदर्शन, साधु के भेष में पप्पू यादव ने बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।