1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पत्नी से परेशान युवक ने किया सुसाइड, दुकान में लगाई फांसी; Insta पर पोस्ट किया VIDEO

पत्नी से परेशान युवक ने किया सुसाइड, दुकान में लगाई फांसी; Insta पर पोस्ट किया VIDEO

फरीदाबाद में एक युवक ने अपनी दुकान के अंदर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया।

युवक ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करके किया सुसाइड।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करके किया सुसाइड।

फरीदाबाद: शहर के सेक्टर-3 इलाके में एक युवक की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यहां सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने अपनी किराए की दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। सुसाइड करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की थी। वीडियो में उसने पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र किया था। राहुल ने कहा कि वह घर के सारे काम तक कर देता है, तभी भी पत्नी उसका विरोध करती है। 

सुसाइड से पहले पोस्ट किया वीडियो

आत्महत्या से पहले राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस की जांच में पुष्टि होना बाकी है। वीडियो में राहुल ने यह भी कहा कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी है। साथ ही उसने अपनी अंतिम इच्छा जताते हुए कहा कि उसके निधन के बाद उसकी संपत्ति और अन्य सामान उसकी बहनों को दे दिया जाए। 

दुकान के अंदर किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार राहुल ने करीब एक-दो महीने पहले ही सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में कपड़ों की दुकान शुरू की थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले ढाई-तीन साल से अपने परिवार से अलग रह रहा था और इसकी वजह भी उसने अपनी पत्नी को बताया है। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-3 चौकी प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन दुकान के अंदर पहुंच चुके थे। 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर देखा कि राहुल का शव पंखे से लटका हुआ था। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- नरेंद्र शर्मा)

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद में तानी पिस्टल, बोले- 'गोली मार दूंगा', VIDEO आया सामने