A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नूंह में बकरीद की नमाज़ के बाद दो गांवों में हिंसक झड़प, मारपीट में 12 लोग घायल

नूंह में बकरीद की नमाज़ के बाद दो गांवों में हिंसक झड़प, मारपीट में 12 लोग घायल

हरियाणा के नूंह में ईद की नमाज़ के बाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरह से 12 लोग घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

नूंह ज़िले के दो गांवों में बकरीद (ईद-उल-अज़हा) की नमाज़ के बाद दो विरोधी गुटों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें दोनों घटनाओं को मिलाकर कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पहली घटना निज़ामपुर गांव में हुई, जहां झड़प की वजह पंचायत चुनाव से जुड़ा एक पुराना विवाद था, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सुबह की नमाज़ के बाद जमील के नेतृत्व वाले एक गुट और रमज़ी के नेतृत्व वाले दूसरे गुट के बीच कहा-सुनी हो गई, जो जल्द ही एक हिंसक झड़प में बदल गई। 

यह मारपीट पुरानी रंजिश में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थिति को शांत किया, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घायलों से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसका इलाज एक मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

एक-दूसरे पर पत्थर फेंके 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और लड़ाई में लाठियों व कुल्हाड़ियों का भी इस्तेमाल किया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। अकेरा पुलिस थाने के SHO वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उन्होंने कहा कि वे स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घायलों में एक की हालत गंभीर

दूसरी घटना सिंगार गांव में हुईं। यहां पर भी मारपीट में कम से कम छह लोग घायल हो गए। सिंगार गांव में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दूसरी झड़प हुई। पुलिस ने बताया कि एक मामूली कहा-सुनी जल्द ही हिंसक में बदल गई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही बिछोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नलहर रेफर कर दिया गया है। बिछोर पुलिस स्टेशन के SHO, इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में चोरों का साहस देखिए! बड़े जोहड़ वाले मंदिर में दानपात्र तोड़ा, भारी-भरकम कैश लेकर भागे; CCTV में कैद

जलते ट्रक का वीडियो बना रहा था युवक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जड़ दिया थप्पड़; VIDEO वायरल