A
Hindi News हरियाणा Video: “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे”, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गाया गाना, अजय चौटाला पर किया हमला

Video: “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे”, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गाया गाना, अजय चौटाला पर किया हमला

अजय चौटाला ने कहा था कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर पीटना पड़ेगा। इस पर अनिल विज ने कहा कि उनका लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। इसलिए लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

Anil Vij Abhay Chautala- India TV Hindi Image Source : PTI अजय चौटाला (बाएं), अनिल विज (दाएं)

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जेजेपी प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अजय सिंह का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। इसी वह से लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने गाना भी गाया, जिसके बोल हैं “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे”। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर उन्होंने कहा कि यह गलत है। बांग्लादेश में हिंदू लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। वहां के लोगों की पैसों से मदद करना गलत है।

अजय चौटाला ने कहा था कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस पर कड़ा पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि अजय चौटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा, इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि हमारे बस का कुछ नहीं रहा है। अब दूसरों को भड़का रहे हैं"। 

केकेआर के बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने पर बवाल

आईपीएल में शाहरुख खान की टीम ने केकेआर के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है जिसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है, रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया, ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहिए। अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत है।"

सर्द हवाओं के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने सदर बाजार टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया और पुराना गीत गुनगुनाया “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे अगर तू हिम्मत न हारे, तो होंगे वारे न्यारे”।

यह भी पढ़ें-

'भारत में भी शासकों को दौड़ाकर पीटना पड़ेगा', अजय चौटाला ने रैली से की अपील; नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश का दिया उदाहरण

न्यू ईयर की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सो गए तीन नेपाली दोस्त, तीनों की हुई मौत