1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्यू ईयर की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सो गए तीन नेपाली दोस्त, तीनों की हुई मौत

न्यू ईयर की पार्टी के बाद अंगीठी जलाकर सो गए तीन नेपाली दोस्त, तीनों की हुई मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 02, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 02:21 pm IST

रोहतक में न्यू ईयर की पार्टी करने के बाद तीन दोस्त अंगीठी जलाकर सो गए। अगले दिन तीनों का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। तीनों युवक नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तीन दोस्तों की हुई मौत। - India TV Hindi
तीन दोस्तों की हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

रोहतक: जिले में न्यू ईयर की पार्टी के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां नए साल की पार्टी के बाद खाना बनाने वाले तीन युवकों की बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के बाद दम घुटने से मौत हो गई। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरा मामला रोहतक शहर के चमारिया रोड पर एक फौजी फार्म हाउस का है। यहां न्यू ईयर पार्टी के बाद खाना बनाने आए तीन नेपाली युवकों की सोते समय अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।

नेपाल के रहने वाले थी तीनों युवक

जानकारी के अनुसार नेपाल के रहने वाले तीनों युवकों की पहचान कमल, संतोष और राजकुमार के रूप में हुई है। ये सभी लोग न्यू ईयर पार्टी में खाना बनाने के लिए फार्म हाउस पर बुलाए गए थे। रात को नए साल को पार्टी खत्म करने के बाद सभी चले गए थे। इस दौरान तीनों ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और सो गए। आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी से निकलने वाली गैस की वजह से तीनों का दम घुट गया। अगले दिन टेंट वाला अपना सामान उठाने पहुंचा तब मामले के बारे में पता चला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही रोहतक सिटी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया। मृतकों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से निकली गैस प्रतीत हो रहा है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दम घुटने से हुई मौत

सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि तीन लोग एक कमरे में मृत पड़े हुए हैं। मौके पर जाकर पाया कि फार्म हाउस पर कमल नाम का नेपाल का रहने वाला युवक और उसके दो दोस्त मृत अवस्था में थे। कमल का जन्मदिन भी रात के समय था। उन्होंने पार्टी में शराब पी और बंद कमरे में अंगीठी जला कर सो गए। तीनों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। (इनपुट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें- 

पूरी की पूरी ATM ही उखाड़ ले गए चोर, लाल टेंपो में लेकर भागे; CCTV में कैद हुई वारदात

ऑटो को 2 किमी तक घसीटता ले गया डंपर, पीछा करते रहे लोग; सामने आया खौफनाक VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।