1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑटो को 2 किमी तक घसीटता ले गया डंपर, पीछा करते रहे लोग; सामने आया खौफनाक VIDEO

ऑटो को 2 किमी तक घसीटता ले गया डंपर, पीछा करते रहे लोग; सामने आया खौफनाक VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 02, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 12:57 pm IST

हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में एक डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं हादसे के बाद डंपर ने ऑटो को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। ऑटो चालक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ऑटो को घसीटता ले गया डंपर।- India TV Hindi
ऑटो को घसीटता ले गया डंपर। Image Source : REPORTER INPUT

हमीरपुर: जिले के सुमेरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय फैक्ट्री एरिया के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार डंपर में गिट्टी भरी हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंस गया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने में घुस गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

रास्ते में भी कई लोगों को मारी टक्कर

इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चोटों के कारण ऑटो ड्राइवर के चेहरे की हालत ऐसी हो गई कि पुलिस को शिनाख्त करने में बहुत दिक्कत हुई। इसके अलावा ऑटो में सवार व्यक्ति रोहित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी हादसे में पैदल जा रहा 50 वर्षीय सीताराम भी डंपर की चपेट में आ गए और घायल हो गए। सीताराम रिमझिम फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। तभी ट्रक के चपेट में आ गए, लोगों ने डंपर का पीछा किया तभी डंपर चालक गाड़ी सड़क पर छोड़कर सुमेरपुर थाने में घुस गया और लोगों से अपनी जान बचाई।

घायलों का इलाज जारी

इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसा कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक ने टक्कर के बाद भी वाहन नहीं रोका और ऑटो को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पंकज द्विवेदी)

यह भी पढ़ें-

किश्तवाड़ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, पांच मकान जलकर खाक; दो घायल

चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन शुरू, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।