A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. हरियाणा: हिसार में कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच की मौत, नौ घायल

हरियाणा: हिसार में कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच की मौत, नौ घायल

पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे।

हरियाणा: हिसार में कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच मौत, नौ घायल- India TV Hindi
Image Source : ANI हरियाणा: हिसार में कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच मौत, नौ घायल

नई दिल्ली: हरियाणा के हिसार में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे।

पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई। कार चालक को भी चोटें आयी हैं। घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।