हरियाणा के पलवल में खराब सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। यहां 15 दिन के अंदर दो मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद सड़कों की हालत सही करने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है। रोहतक और आसपास के इलाके में पिछले तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। इस वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह पर सड़कों में भी पानी भर गया है। यहां सड़कों की हालत बेहद खराब है और गड्ढों के कारण लोगों की जान भी जा रही है।
सड़कों के गड्ढे दो पहिया वाहन चालकों की मौत का कारण बनते जा रहे हैं। किठवाडी रोड पर एक नव विवाहिता की मौत के बाद अब इस तरह का दूसरा मामला पलवल के कारना गांव के पास का सामने आया है। यहां बाइक सवार एक युवक की सड़क में बने गड्ढे में गिरने के बाद एक वाहन की चपेट में आने से जान चली गई।
परिवार का चिराग छिना
मृतक अपनी पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश कर रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग स्थानीय नेताओं को कोस रहे हैं। परिजन सड़कों के गड्ढों के लिए नेताओं पर लापरवाही के आरोप लगा कर अपने जवान बच्चे की मौत का जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। पलवल के नूंह रोड पर स्थित गांव बढ़ा निवासी 19 वर्षीय देवेश अपने पिता बृहम को कारना गांव के निकट पेट्रोल पंप पर छोड़ने गया। जहां उसके पिता इस उम्मीद के साथ नौकरी करते थे कि बेटे के कमाने के बाद उसे जिंदगी में आराम मिलेगा।
अस्पताल में तोड़ा दम
पिता को छोड़ कर जब देवेश पंप से थोड़ी ही दूर एक निजी स्कूल के पास पहुंचा। तो सड़क में एक गड्डे से वह गिरा और एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे उसके परिजन इलाज के लिए फरीदाबाद निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हादसे में लगी चोट के चलते मौत हो गई। बेटे की मौत ने परिवार को हिला कर रख दिया। मात्र करीब पंद्रह दिनों में जर्जर सड़क के चलते हुई इस दूसरी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है।
(रोहतक से सुनील कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
नारनौंद: कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को जान से मारने की धमकी, दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर कमेंट बना वजह
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप पर नायब सिंह सैनी का पलटवार- झूठ का कोई इलाज नहीं, उनका इलाज कराएं