1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ग्रुप A और ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों को प्रमोशन में दिया जाएगा 20% रिजर्वेशन; सीएम खट्टर का बड़ा एलान

ग्रुप A और ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों को प्रमोशन में दिया जाएगा 20% रिजर्वेशन; सीएम खट्टर का बड़ा एलान

विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। अब ग्रुप A और ग्रुप B में भी अनुसूचित जाती के अधिकारियों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

ग्रुप A- ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों को प्रमोशन में दिया जाएगा 20% रिजर्वेशन- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE- CM TWITTER HANDLE ग्रुप A- ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों को प्रमोशन में दिया जाएगा 20% रिजर्वेशन; सीएम खट्टर का बड़ा एलान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर नियुक्त अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारियों को प्रमोशन में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में क्या कहा?

CM मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया है। उसमें कहा गया है कि कर्मचारियों के सभी कार्डर की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा की जाए। हमने ये समीक्षा की है।"

इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा, "उसी समीक्षा के आधार पर मैं ये घोषणा करता हूं कि ग्रुप A और ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों के लिए प्रमोशन में अब से 20 प्रतिशत का आरक्षण होगा।"

आप भी सुनिए मुख्यमंत्री की घोषणा

आपको बता दें कि अब से पहले ग्रुप C और ग्रुप D में प्रमोशन में आरक्षण था मगर ग्रुप A और ग्रुप B में आरक्षण नहीं था।

सदन में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह भी कहा कि नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार किया जाएगा। इससे सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में आरक्षित समुदायों के लिए निरंतर समर्थन सुनिश्चित होगा।

उपमुख्यंमंत्री ने फैसले का किया स्वागत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई इस घोषणा का स्वागत किया और सरकार से पदोन्नति में बैकलॉग को दूर करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha: जगदीप धनखड़ ने 8 संसदीय स्थायी समितियों का किया पुनर्गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट

संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने गई पुलिस तो उसने काट लिया अपना गला, जारी था लुकआउट नोटिस