1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने गई पुलिस तो उसने काट लिया अपना गला, जारी था लुकआउट नोटिस

संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने गई पुलिस तो उसने काट लिया अपना गला, जारी था लुकआउट नोटिस

 Reported By: T Raghavan Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2023 11:48 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 12:04 pm IST

बेंगलुरु पुलिस ने आतंकी गतिविधि से जुड़े होने के शक में अरशद नामक एक शख्स को आरटी नगर से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने गई पुलिस तो उसने काट लिया अपना गला- India TV Hindi
संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने गई पुलिस तो उसने काट लिया अपना गला Image Source : SOCIAL MEDIA

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार यानी 29 अगस्त को अरशद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये आतंकी गतिविधियों में शामिल है। अभी कुछ सप्ताह पहले कथित आतंकी गतिविधियों के लिए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से बंदूकें और ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।

अरशद ने काटा अपना गला

अरशद को बेंगलुरु पुलिस ने आरटी नगर से गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक जब उसे गिरफ्तार करने के पुलिस गई तब उसने अपना गला काट लिया। हालांकि पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई जहां उसकी जान बचा ली गई है। अब अरशद पुलिस की कस्टडी में है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, वह(अरशद) कथित तौर पर जुनैद नाम के एक व्यक्ति से लगातार संपर्क में था। जुनैद के बार में बताया गया है कि वो कहीं मध्य पूर्वी देश में है और दूसरों के लिए हैंडलर है।

पहले भी गिरफ्तार हुए 5 संदिग्ध

जुलाई में बेंगलुरु में आतंकवादी हमले की योजना बनाने के आरोप में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) द्वारा पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांचों संदिग्धों को एक हत्या के मामले में 2017 में गिरफ्तार किया गया था। 18 महीनों तक जेल में रहने के बाद 2019 में उन्हें रिहा कर दिया गया। उन पांचों के नाम सुहैल, उमर, जाहिद, मुदासिर और फैजल है।

ये भी पढ़ें-

नूंह हिंसा के नाम पर मुसलमानों को भड़का रहा ISIS, मैगजीन में छापी बुलडोजर की तस्वीरें; बदला लेने की कही बात

मणिपुर के कई इलाकों में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान, 4 उग्रवादी हुए गिरफ्तार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत