पंचकूला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम से पहले अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। इसके तहत हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम से ठीक पहले एक चौकीदार की अचानक तबीयत खराब हो गया। बताया जा रहा है कि चौकीदार को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने चौकीदार को सीपीआर दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखने को मिला। बाद मं चौकीदार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
चौकीदार को दिल का दौरा पड़ा
दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आज हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना था। इस दौरान कार्यक्रम से पहले अचानक अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर रानी के चौकीदार यासीन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर रानी के चौकीदार यासीन को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। वहीं चौकीदार की तबीयत बिगड़ती देख मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। मौके पर मौजूद अनिल कुमार ने बिना देरी किए यासीन को CPR देना शुरू किया।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक सीपीआर दिए जाने के बाद चौकीदार यासीन की तबीयत में सुधार आया और उन्हें होश आने लगा। पुलिसकर्मी की तत्परता की वजह से चौकीदार यासीन की जान को बचा लिया गया। वहीं घटना के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आवागमन को लेकर आयोजित इस समारोह के दौरान पुलिसकर्मी की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा टालने में अहम भूमिका निभाई।
वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चौकीदार यासीन के तबीयत खराब हो जाती है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने यासीन को सीपीआर दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। (इनपुट- उमंग)
यह भी पढ़ें-
'निशांत को नेता मान चुकी है जनता' JDU विधायक विनय कुमार चौधरी का बड़ा बयान, बिहार का CM बनाने पर कही बड़ी बात