A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. महेंद्रगढ़ की नहर में दो मोर्टार शेल मिलने से मचा हड़कंप, रोहतक से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

महेंद्रगढ़ की नहर में दो मोर्टार शेल मिलने से मचा हड़कंप, रोहतक से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

महेंद्रगढ़ के झगड़ोली गांव के पास नहर में दो मोर्टार शेल मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मोर्टार शेल  - India TV Hindi
Image Source : REPORTER मोर्टार शेल

महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली के पास नहर में सेना के दो मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

मोर्टार शेल को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में संदिग्ध सैन्य सामग्री जैसी वस्तुएं दिखाई दी हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया। 

मिट्टी में दबाया गया मोर्टार शेल

इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दोनों शेलों को सुरक्षित तरीके से मिट्टी में दबा दिया गया, ताकि किसी प्रकार का खतरा न रहे। जांच अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे झगड़ोली नहर से सूचना प्राप्त हुई थी। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नहर पुलिया के नीचे दो संदिग्ध सैन्य वस्तुएं दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक आंशिक रूप से पानी से बाहर थी जबकि दूसरी पानी में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान वहां दो मोर्टार शेल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना पर एएसआई संदीप के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत दोनों मोर्टार शेलों को निष्क्रिय किया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर उन्हें सुरक्षित तरीके से मिट्टी में दबाकर निस्तारित कर दिया गया। जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह सैन्य सामग्री प्रतीत हो रही है, लेकिन यह वहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

रिपोर्ट- सुनील कुमार

ये भी पढ़ेंः हरियाणा के युवक को इटली के बजाय रूस भेज दिया, 7 महीने तक बेलारूस की जेल में रहा, करंट लगाया-खाने में गाय का मांस दिया

क्या हरियाणा में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे? प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने दिया जवाब