1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पानी में भिगोकर या फिर उबालकर, किस तरीके से चने खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

पानी में भिगोकर या फिर उबालकर, किस तरीके से चने खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चने खाकर आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कि पानी में भीगे हुए चने और उबले हुए चने में से कौन सा ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

भीगा हुआ चना और उबला हुआ चना- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL भीगा हुआ चना और उबला हुआ चना

चने में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। चने को अलग-अलग तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। जहां कुछ लोग चने को पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को बॉइल्ड चने खाना अच्छा लगता है। आइए पता लगाते हैं कि किस तरीके से चने खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

रातभर पानी में भीगे हुए चने खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को भी भीगे हुए चने खाने की सलाह दी जाती है। भीगे हुए चने आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। गट हेल्थ को इम्प्रूव करना हो या फिर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना हो, भीगे हुए चने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद उबले हुए चने

उबले हुए चने भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो उबले हुए चने खाना शुरू कर दीजिए। जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी उबले हुए चने खाए जा सकते हैं। इसके अलावा उबले हुए चने आपके पेट की सेहत को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात

अगर आप अपनी पाचन शक्ति को सुधारना चाहते हैं या फिर वेट लॉस करना चाहते हैं या फिर शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो पानी में भीगे हुए चने आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं, अगर आप हाई प्रोटीन इनटेक चाहते हैं या फिर अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको उबले हुए चने खाना शुरू कर देना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News