Dengue: डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें सर्दी के मौसम के पहले बारिश होती है जिस कारण जगह-जगह में पानी जमा हो जाता है या हमारे घरों में कई ऐसी जगहों पर पानी जमा होता है। डेंगू के मच्छर ऐसे ही पानी में ही पनपता है। डेंगू का इलाज सही समय में नहीं मिलने से इंसान की मौत भी हो जाती है।
डेंगू के लक्षण
- सिर में तेज दर्द
- जोड़ों में दर्द
- जी मिचलाना
- उल्टी लगना
- आंखों में दर्द
- त्वचा पर लाल चकत्ते होना
डेंगू से बचाव के उपाय
घर में या घर के आसपास गलती से भी पानी जमा न होने दें।
अभी डेंगू बहुत ज्यादा फैल रहा है ऐसे में आप समय-समय पर घर में दवाई छिड़के और घर से बाहर जाते समय मच्छरों से बचने वाली क्रीम का उपयोग करें।
अगर आपके घर छोटे बच्चे है तो आप उनको ऐसे कपड़े पहनाओं जिससे उनके पूरे हाथ-पैर ढका रहे।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। ताकि रात को आपको मच्छर न काटें।
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। साथ ही काम से बाहर निकलें तो स्प्रे या क्रीम भी उपयोग भी कर सकते हैं। साथ ही घर के आसपास और घर में कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। रुके हुए पानी में मच्छर होते है।
अगर आपको डेंगू हो भी गया है तो आप घबराए नहीं बस समय से इलाज करवाएं। दवाई ले साथ ही साथ साफ पानी लें और अच्छी डाइट लें। ताज़ा फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स, बीन्स और बीज खाएं। इस दौरान बाहर का खाना, जंक फूड, मसालेदार खाना, तेल का सेवन न करें। बेकरी या चाइनीज़ खाना भी न खाएं। चीनी युक्त ड्रिंक्स, प्रिज़र्व्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा न पिएं।
(डिस्कलेमर: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News