A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाथ-पैर में कंपन, थकान और कमजोरी, मामूली नहीं हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

हाथ-पैर में कंपन, थकान और कमजोरी, मामूली नहीं हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को अक्सर लोग मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के लक्षण लो ब्लड प्रेशर की समस्या की तरफ इशारा कर सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों को अक्सर ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जहां कुछ लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या रहती है। लेकिन क्या आप लो ब्लड प्रेशर के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको समय रहते लो बीपी के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हाथ-पैर में कंपन महसूस होना

क्या आपको अपने हाथों में और पैरों में कंपन या फिर झुनझुनी महसूस होती है? अगर हां, तो ये लक्षण लो ब्लड प्रेशर की समस्या का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा हर समय बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह का मामूली दिखने वाला लक्षण भी लो बीपी की तरफ इशारा कर सकता है।

चक्कर आने पर हो जाएं सावधान

अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर लो हो। लो ब्लड प्रेशर की वजह से आपका सिर घूम सकता है। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवाएं वरना आपकी हार्ट हेल्थ और ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

कैसे मिल सकता है छुटकारा?

अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर पर नमक-चीनी का घोल बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर में कॉफी को कंज्यूम करने की सलाह भी दी जाती है। अगर आप चाहें, तो डार्क चॉकलेट खाकर भी लो बीपी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए आप ज्यादा पानी पीना शुरू कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News