A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड की समस्या पर वार करेंगी ये जड़ी-बूटियां, जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए ऐसे करें सेवन

यूरिक एसिड की समस्या पर वार करेंगी ये जड़ी-बूटियां, जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए ऐसे करें सेवन

अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जड़ी बूटियों को अपने डेली डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

यूरिक एसिड- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यूरिक एसिड

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह लोग यूरिक एसिड की समस्या का शिकार बन जाते हैं। हाई यूरिक एसिड के कारण लोगों को जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। औषधीय गुणों से भरपूर कुछ जड़ी बूटियां आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती हैं।

कर सकते हैं त्रिफला का सेवन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिफला न केवल आपकी बॉडी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में बल्कि यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है। हर रोज रात में एक स्पून त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ कंज्यूम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए त्रिफला का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगी अदरक

अदरक में पाए जाने वाले तत्व यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अदरक के रस को शहद के साथ मिक्स कर लीजिए और फिर इस मिक्सचर को कंज्यूम कर लीजिए। यूरिक एसिड की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए अदरक की चाय का सेवन भी किया जा सकता है।

कर सकते हैं गिलोय का सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय जैसी जड़ी बूटी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 10 से 20 मिली लीटर गिलोय के रस को सुबह-सुबह खाली पेट कंज्यूम कर सकते हैं। इसके अलावा गिलोय की डंडी को बॉइल कर इसका काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News