High Cholesterol: जब हमारे खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो कई अन्य बीमारियों का खतरा पैदा होने लगता है। वहीं दिल से जुड़ी परेशानियों का सीधा रिश्ता कोलेस्ट्रॉल से है। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे सेहत को फायदा हो।ऐसे में इसे मेंटेन रखने के तरीकों को जानना बहुत कारगर है। क्योंकि हम कुछ नेचुरल आदतों से कोलेस्ट्रॉल के लेवल (Cholesterol Level) को संतुलित रख सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने की नेचुरल ड्रिंक्स
टमाटर का जूस
टमाटर के जरिए खून में मौजूद गंदा कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। दरअसल टमाटर में लाइकोपीन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो लिपिड लेवल को बेहतर करते हुए फायदा पहुंचाता है, इसलिए टमाटर का जूस रोजाना पीना चाहिए।
Image Source : freepikटमाटर का जूस
चुकंदर का जूस
चुकंदर जूस के रोजाना सेवन करने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। इस जूस के सेवन से स्ट्रोक का खतरा नहीं होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लामेट्री, फास्फोरस, विटामिन बी पाया जाता है।
Image Source : freepikचुकंदर का जूस
लौकी का जूस
लौकी का जूस पीने से स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर हो सकती है। यानि कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
Image Source : freepikलौकी का जूस
World Hepatitis Day 2022: लिवर कैंसर की वजह बनता है हेपेटाइटिस, स्वामी रामदेव से जानिए इस बीमारी से बचने के योग और आयुर्वेदिक उपाय
कोको ड्रिंक
कोको में फ्लेवेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट मिलता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है, साथ ही कोको ड्रिंक में मौजूद मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड भी शरीर को लाभ देता है।
Image Source : freepikकोको ड्रिंक
ओट्स ड्रिंक
ओट्स में बीटा ग्लूकोन्स होते हैं जो पेट में जेल की तरह का पदार्थ बनाते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल अब्सॉर्प्शन रेट घटने लगता है।
Image Source : freepikओट्स ड्रिंक
ग्रीन टी
ग्रीन टी को वजन घटाने का एक कारगर उपाय है। इसमें मौजूद कैटेचिन और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे हाई बीपी, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा कम होने लगता है।
Image Source : freepik ग्रीन टी
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News